Gold Price Drop: आसमान से गिरे सोने-चांदी के दाम, 2020 के बाद सबसे बड़ी एक दिनी गिरावट, जानिए कहां कितना है रेट

Gold Price Drop: भाई दूज 2025 पर सोने के दामों में आई गिरावट, दिल्ली से मुंबई तक जानिए 24 और 22 कैरेट सोने के ताज़ा रेट। चांदी भी हुई सस्ती।

Gold Price Drop: आसमान से गिरे सोने-चांदी के दाम, 2020 के बाद सबसे बड़ी एक दिनी गिरावट, जानिए कहां कितना है रेट

Gold Price Drop: देशभर में इस समय भाई दूज का त्योहार मनाया जा रहा है। इस मौके पर सोने-चांदी की खरीदारी का सिलसिला भी जारी है, लेकिन त्योहार के बीच सोने के दामों में गिरावट देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक, बुधवार को 10 ग्राम सोना ₹1,23,907 पर पहुंच गया, जबकि चांदी ₹10,549 की गिरावट के साथ ₹1,52,501 प्रति किलोग्राम पर दर्ज की गई।

अगर आप भाई दूज पर सोना खरीदने की सोच रहे हैं, तो पहले अलग-अलग शहरों में आज के सोने के रेट जरूर जान लें

शहर22 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम)24 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम)
दिल्ली₹1,15,540₹1,26,030
अहमदाबाद₹1,15,440₹1,25,930
अयोध्या₹1,15,540₹1,26,030
बेंगलुरु₹1,15,390₹1,25,880
भोपाल₹1,15,440₹1,25,930
गाज़ियाबाद₹1,15,540₹1,26,030
मुंबई₹1,15,390₹1,25,880
चेन्नई₹1,15,390₹1,25,880
कोलकाता₹1,15,390₹1,25,880

लगातार उतार-चढ़ाव का असर

दीवाली के बाद से सोने-चांदी के भावों में लगातार तेजी और गिरावट का सिलसिला जारी है। इस उतार-चढ़ाव का सीधा असर मध्यम वर्ग की जेब पर पड़ रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में सोने के दामों में फिर से बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

दिवाली से पहले रॉकेट की रफ्तार से बढ़ रहे सोना-चांदी के दाम अब औंधे मुंह गिरने लगे हैं। बुधवार को भारतीय बाजार में*सोना ₹3,726 प्रति 10 ग्राम और चांदी ₹10,549 प्रति किलो तक सस्ती हो गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 5%लुढ़क गया, जो अगस्त 2020 के बाद की सबसे बड़ी एक दिनी गिरावट मानी जा रही है। वहीं एमसीएक्स पर सोना 6.7% तक टूटा — यह पिछले 10 सालों की चौथी सबसे बड़ी गिरावट है।

भोपाल में भारी गिरावट

भोपाल में 24 कैरेट सोने की कीमत घटकर ₹1,23,300 प्रति 10 ग्राम हो गई, जिसमें ₹4,900 (3.82%)** की गिरावट आई। वहीं 22 कैरेट जेवराती सोना ₹4,450 (3.79%) टूटकर ₹1,13,050 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी में भी बड़ी गिरावट दर्ज की गई यह ₹14,500 गिरकर ₹1,54,500 प्रति किलो पर आ गई, जो 8.58% की कमी** है।

ग्लोबल मार्केट में भी गिरावट

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना $4,100 प्रति औंस के नीचे चला गया, जबकि कुछ दिन पहले यह $4,400 प्रति औंस तक पहुंच गया था।
ऑल इंडिया जेम एंड ज्वेलरी डोमेस्टिक काउंसिल के चेयरमैन राजेश रोकड़े के मुताबिक, पिछले एक साल में 24 कैरेट सोना ₹75,000 से ₹1.30 लाख प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया था। ऐसे में यह गिरावट एक करेक्शन (सुधार) मानी जा रही है।

आईबीजेए के ताज़ा आंकड़े

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, बुधवार को सोना ₹1,23,907 प्रति 10 ग्राम बिका, जबकि सोमवार को यह ₹1,27,633 प्रति 10 ग्राम था। चांदी भी ₹1,63,050 प्रति किलो** से गिरकर ₹1,52,501 प्रति किलो पर आ गई।

ये भी पढ़ें : Dev Uthani Ekadashi 2025 Kab Hai: कब है देवउठनी एकादशी, इस दिन से शुरू हो जाएंगे शुभ कार्य, जानें पूजा मुहूर्त

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article