Gold Rate Today: सोने की कीमतें लगातार दूसरे दिन चढ़ीं, चांदी फिसली, देखें आज का राजा भाव

Gold Rate Today 18 November 2025: देशभर में सोने-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। एक तरफ जहां सोना लगातार दूसरे दिन चमक रहा है, वहीं चांदी ने दूसरा दिन भी निवेशकों को निराश किया है।

Gold Rate Today: सोने की कीमतें लगातार दूसरे दिन चढ़ीं, चांदी फिसली,  देखें आज का राजा भाव

Gold Rate Today 18 November 2025: देशभर में सोने-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। एक तरफ जहां सोना लगातार दूसरे दिन चमक रहा है, वहीं चांदी ने दूसरा दिन भी निवेशकों को निराश किया है। अमेरिकी फेड की ब्याज दरों से जुड़े फैसलों को लेकर मार्केट में मिला-जुला रुझान है, जिसका सीधा असर सोने और चांदी दोनों की चाल पर दिख रहा है।

सोना फिर चढ़ा

दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड के दाम आज ₹10 बढ़ गए और अब यह ₹1,25,560 प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना भी ₹10 महंगा होकर ₹1,15,110 प्रति 10 ग्राम पर पहुँच गया है। पिछले दो दिनों में 24 कैरेट सोना ₹330 और 22 कैरेट सोना ₹310 तक महंगा हो चुका है।

चांदी की चमक फीकी

सोने की मजबूती के बीच चांदी लगातार दूसरे दिन फिसली है। दिल्ली में चांदी का भाव आज ₹100 गिरा है और यह ₹1,66,900 प्रति किलोग्राम पर आ गई है। पिछले दो दिनों में चांदी ₹2,100 प्रति किलो सस्ती हो चुकी है। इसके पहले चांदी में पांच दिनों में ₹20,600 तक की बड़ी बढ़त दर्ज की गई थी, लेकिन अब लगातार गिरावट दिख रही है।

देश के 10 बड़े शहरों में सोने की कीमतें

शहर22 कैरेट (₹/10 ग्राम)24 कैरेट (₹/10 ग्राम)
दिल्ली₹1,15,110₹1,25,560
मुंबई₹1,14,960₹1,25,410
कोलकाता₹1,14,960₹1,25,410
चेन्नई₹1,15,390₹1,25,880
बेंगलुरु₹1,14,960₹1,25,410
हैदराबाद₹1,14,960₹1,14,960
लखनऊ₹1,15,110₹1,25,560
पटना₹1,15,010₹1,25,460
जयपुर₹1,15,110₹1,25,560
अहमदाबाद₹1,15,010₹1,25,460

चांदी कहां कितने में बिक रही है?

दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में चांदी का भाव आज ₹1,66,900 प्रति किलो है। वहीं चेन्नई में सबसे महंगी चांदी बिक रही है ₹1,72,900 प्रति किलो।

ये भी पढ़ें :Madvi Hidma Encounter : एक करोड़ का इनामी नक्सली माडवी हिडमा एनकाउंटर में ढेर,नक्सलवाद को बड़ा झटका

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article