Gold Price Today: फिर सस्ता हुआ सोना, सिर्फ 2 दिन में ₹3,570 लुढ़कीं कीमतें, जानें आज के ताजा रेट

Gold Rate Today 16 November 2025 : पिछले हफ्ते सोने के दामों ने भारतीय बाजार में रोलरकोस्टर सफर किया। 24 कैरेट सोने की कीमत नवंबर के उच्चतम स्तर पर पहुंची, लेकिन केवल दो दिनों में इसमें भारी गिरावट दर्ज की गई।

Gold Price Today:  फिर सस्ता हुआ सोना, सिर्फ 2 दिन में ₹3,570 लुढ़कीं कीमतें, जानें आज के ताजा रेट

Gold Rate Today 15 November 2025: पिछले हफ्ते सोने के दामों ने भारतीय बाजार में रोलरकोस्टर सफर किया। 24 कैरेट सोने की कीमत नवंबर के उच्चतम स्तर पर पहुंची, लेकिन केवल दो दिनों में इसमें भारी गिरावट दर्ज की गई। दूसरी ओर, चांदी ने महीने की शुरुआत कमजोर की थी, लेकिन अब वह धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ते हुए फिर से बढ़त दिखा रही है।

अमेरिका में सरकारी शटडाउन का समाधान हो चुका है। अब बाज़ार की निगाहें पेंडिंग आर्थिक डेटा, व्यापार टैरिफ अपडेट और अन्य वैश्विक संकेतों पर टिकी हैं। ऐसे में 17 से 21 नवंबर के बीच सोने की कीमतें किस दिशा में जाएंगी, यह सभी निवेशकों और ज्वेलरी खरीदारों के लिए अहम सवाल है।

सोने का हाल (Gold Rate in India)

शहर24 कैरेट सोना (₹ / 10 ग्राम)22 कैरेट सोना (₹ / 10 ग्राम)
मुंबई₹1,25,080₹1,14,650
जयपुर₹1,25,230₹1,14,800
लखनऊ₹1,25,230₹1,14,800
दिल्ली₹1,25,230₹1,14,800
कोलकाता₹1,25,080₹1,14,650

शनिवार, 15 नवंबर को 24 कैरेट सोना ₹196 प्रति ग्राम टूटकर ₹12,508 पर आ गया। इसी तरह, 22 कैरेट सोना ₹180 की गिरावट के बाद प्रति ग्राम ₹12,508 पर दर्ज किया गया। 18 कैरेट सोना भी ₹147 गिरा और ₹9,381 प्रति ग्राम पर दर्ज हुआ।

ध्यान देने वाली बात यह है कि 13 नवंबर को 24 कैरेट सोना ₹12,865 प्रति ग्राम के साथ नवंबर की अब तक की सबसे ऊंची कीमत पर पहुंचा था। लेकिन उसके बाद सिर्फ दो दिन में इसमें करीब ₹3,570 प्रति ग्राम की गिरावट आ गई।

ये भी पढ़ें :  MP में कोल्ड वेव का असर, ठंडी उत्तरी हवाओं से बढ़ी सर्दी, राजधानी में 7 दिन से शीतलहर

चांदी का हाल (Silver Rate in India)

चांदी के दाम भी शनिवार, 15 नवंबर को गिरावट के साथ ₹169 प्रति ग्राम और ₹1,69,000 प्रति किलो पर आ गए। हालांकि नवंबर की शुरुआत में सुस्त रहने के बाद चांदी ने लगातार बढ़त दिखानी शुरू की थी। उद्योग की मांग बढ़ने और सप्लाई में दबाव के चलते विशेषज्ञों का मानना है कि चांदी में लंबी अवधि के लिए निवेश की संभावनाएं मजबूत बनी हुई हैं।

ये भी पढ़ें : Delhi Red Fort Blast Live: लाल किला ब्लास्ट में एक और खुलासा, घटनास्‍थल से मिले 9mm कैलिबर के 3 कारतूस

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article