Gold Price Today: सोने के भाव ने तोड़ दिए सारे रिकार्ड, कीमतों में आया उछाल, जानें आपके शहर में सोना-चांदी का रेट

Gold Price Today: सोने की कीमतों में लगातार तेजी देखी जा रही है। पिछले एक सप्ताह में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,960 प्रति 10 ग्राम बढ़ गई है, जबकि 22 कैरेट सोना ₹1,800 प्रति 10 ग्राम महंगा हुआ है। अहमदाबाद और भोपाल में 22 कैरेट सोने की कीमत ₹82,250 प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत ₹89,720 प्रति 10 ग्राम है। चांदी की कीमत में भी उछाल देखा गया है, जो पिछले एक सप्ताह में ₹3,900 प्रति किलोग्राम बढ़कर ₹1,03,000 पर पहुंच गई है।

gold rate today

gold rate today

Gold Price Today: सोने की कीमतों में लगातार तेजी देखी जा रही है। पिछले एक सप्ताह में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,960 प्रति 10 ग्राम बढ़ गई है, जबकि 22 कैरेट सोना ₹1,800 प्रति 10 ग्राम महंगा हुआ है।

अहमदाबाद और भोपाल में 22 कैरेट सोने की कीमत ₹82,250 प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत ₹89,720 प्रति 10 ग्राम है। चांदी की कीमत में भी उछाल देखा गया है, जो पिछले एक सप्ताह में ₹3,900 प्रति किलोग्राम बढ़कर ₹1,03,000 पर पहुंच गई है।

सोने की कीमतों में तेजी के कारण

अमेरिकी बाजार में सोने की कीमत ने पहली बार $3,000 प्रति औंस का स्तर पार किया है।

ट्रेड वॉर की आशंका और अमेरिकी ब्याज दरों में कटौती की संभावना ने सोने को सेफ एसेट के रूप में और आकर्षक बना दिया है।

यह भी पढ़ें-इंदौर में गेहूं खरीदी शुरू, 12 केंद्रों पर दो हजार क्विंटल की बिक्री, किसानों का किया गया स्वागत

10 बड़े शहरों में सोने की कीमत

शहर22 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम)24 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम)
दिल्ली81,35088,730
मुंबई81,20088,580
कोलकाता81,20088,580
चेन्नई81,20088,580
अहमदाबाद81,25088,630
लखनऊ81,35088,730
जयपुर81,35088,730
पटना81,25088,630
हैदराबाद81,20088,580
गुरुग्राम81,20088,580
बेंगलुरु81,25088,630
नोएडा81,35087,730

चांदी की कीमत में उछाल

चांदी की कीमत पिछले एक सप्ताह में ₹3,900 प्रति किलोग्राम बढ़कर ₹1,03,000 पर पहुंच गई है। 15 मार्च को इंदौर के सराफा बाजार में चांदी की कीमत ₹99,500 प्रति किलोग्राम थी, जो ₹900 प्रति किलोग्राम बढ़ गई। दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी की कीमत ₹1,01,200 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई, जो पिछले 5 महीने का उच्चतम स्तर है।

गहने खरीदते समय ध्यान रखें ये बातें

गहने खरीदते समय सोने या चांदी के भाव में जीएसटी और मेकिंग चार्ज जुड़ जाते हैं, जिससे कीमतें बढ़ जाती हैं। इसलिए, गहने खरीदने से पहले इन अतिरिक्त खर्चों को ध्यान में रखना जरूरी है।

सोने की खरीदारी में हॉलमार्क का महत्व

अगर आप सोने के गहने खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो हॉलमार्क को नजरअंदाज न करें। हॉलमार्क सोने की शुद्धता की सरकारी गारंटी है। भारत में ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) हॉलमार्क का निर्धारण करता है। हर कैरेट के हॉलमार्क अंक अलग होते हैं, इसलिए सोना खरीदते समय इसका ध्यान रखना जरूरी है। हॉलमार्क के बिना खरीदे गए सोने में मिलावट हो सकती है।

यह भी पढ़ें- सिम पोर्ट कराने की झंझट खत्म, अब घर बैठे ऑनलाइन हो जाएगा काम, जानें पूरी प्रोसेस

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article