Gold Rate Today: सोने-चांदी के भाव में उछाल, कीमतों ने तोड़े सारे रिकार्ड, जानें आज के सोने का रेट

Gold Rate Today: इस होली पर सोने और चांदी की कीमतों ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। ग्लोबल ट्रेड टेंशन, डॉलर इंडेक्स में गिरावट और फेडरल रिजर्व की संभावित ब्याज दर कटौती के चलते बुलियन मार्केट में जबरदस्त तेजी देखी जा रही है। जानिए आज के दिन सोने और चांदी की कीमतों में कितनी बढ़ोतरी हुई है और क्या है विशेषज्ञों की राय।

Gold Rate Today

Gold Rate Today

Gold Rate Today: इस होली पर सोने और चांदी की कीमतों ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। ग्लोबल ट्रेड टेंशन, डॉलर इंडेक्स में गिरावट और फेडरल रिजर्व की संभावित ब्याज दर कटौती के चलते बुलियन मार्केट में जबरदस्त तेजी देखी जा रही है। जानिए आज के दिन सोने और चांदी की कीमतों में कितनी बढ़ोतरी हुई है और क्या है विशेषज्ञों की राय।

सोने की कीमतों में उछाल

रिपोटर्स के अनुसार, शुक्रवार 13 मार्च को शुरुआती कारोबार में 24 कैरेट सोना 10 रुपये बढ़कर 88,590 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा। वहीं, 22 कैरेट सोना 10 रुपये बढ़कर 81,210 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा।

शहर24 कैरेट सोने की कीमत (प्रति 10 ग्राम)
दिल्ली88,740 रुपये
मुंबई88,590 रुपये
कोलकाता88,590 रुपये
चेन्नई88,590 रुपये

इंदौर में सोने-चांदी की कीमतें

  • 22 कैरेट सोना: 81,000 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना आरटीजीएस: 88,900 रुपये
  • चांदी आरटीजीएस: 99,000 रुपये प्रति किलो
  • चांदी टंच: 98,500 रुपये प्रति किलो
  • चांदी का सिक्का: 1,077 रुपये प्रति नग

चांदी की कीमतों में भारी उछाल

चांदी का भाव भी आसमान छू रहा है। चांदी 100 रुपये महंगी होकर 1,01,100 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। चेन्नई में चांदी की कीमत सबसे ज्यादा 1,10,100 रुपये प्रति किलोग्राम रही।

रिकॉर्ड हाई पर सोना-चांदी

सोने का अप्रैल वायदा 87,866 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंचा, जो अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है। पिछले साल की होली से इस साल की होली तक सोने की कीमतों में करीब 30% यानी 20,000 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। चांदी का वायदा भाव भी पहली बार 1,00,545 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया।

चांदी का भविष्य क्या है?

अनुज गुप्ता के अनुसार, अगली होली तक चांदी 1,08,400 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच सकती है। अजय केडिया ने चांदी के 1,30,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक जाने की संभावना जताई है, जिससे निवेशकों को 37% तक का रिटर्न मिल सकता है।

यह भी पढ़ें- Bhopal: बैंक कर्मचारियों ने भोपाल में किया प्रदर्शन, बोले- मांगें पूरी नहीं हुईं तो और बड़ा होगा आंदोलन

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी रिकॉर्ड हाई

  • 2025 में अब तक की तेजी: 14% की तेजी देखी गई है, जबकि 2024 में सोने का भाव 27% बढ़ा था।
  • चांदी की कीमत: 50 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है।

सोने और चांदी में निवेश का सही समय

सोने और चांदी में निवेश करने का यह सही समय हो सकता है। सोने की कीमत 90,000-95,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंचने की संभावना है। चांदी 1,30,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक जा सकती है। डॉलर इंडेक्स में कमजोरी, ग्लोबल टेंशन और ब्याज दरों में संभावित कटौती से बुलियन मार्केट में तेजी बनी रहेगी। अगर आप सोने-चांदी में निवेश करना चाहते हैं, तो जल्द फैसला लें क्योंकि दाम और बढ़ सकते हैं!

इंदौर सराफा बाजार में स्थिति

होली के कारण इंदौर सराफा बाजार में बंद जैसी स्थिति रही। व्यापारियों के अनुसार, बढ़ी कीमतों के कारण ग्राहकी कमजोर है। हालांकि, अप्रैल में आने वाले विवाह मुहूर्त से बाजार में तेजी की उम्मीद है।

दैनिक सोने की कीमतें

तारीख22 कैरेट सोना (1 ग्राम)22 कैरेट सोना (8 ग्राम)24 कैरेट सोना (1 ग्राम)24 कैरेट सोना (8 ग्राम)
13 मार्च 2025₹ 8,210 (+₹ 55)₹ 65,680 (+₹ 440)₹ 8,621 (+₹ 58)₹ 68,968 (+₹ 464)
12 मार्च 2025₹ 8,155 (+₹ 45)₹ 65,240 (+₹ 360)₹ 8,563 (+₹ 47)₹ 68,504 (+₹ 376)
11 मार्च 2025₹ 8,110 (+₹ 20)₹ 64,880 (+₹ 160)₹ 8,516 (+₹ 21)₹ 68,128 (+₹ 168)
10 मार्च 2025₹ 8,130 (+₹ 10)₹ 65,040 (+₹ 80)₹ 8,537 (+₹ 11)₹ 68,296 (+₹ 88)
09 मार्च 2025₹ 8,120 (0)₹ 64,960 (0)₹ 8,526 (0)₹ 68,208 (0)
08 मार्च 2025₹ 8,120 (+₹ 20)₹ 64,960 (+₹ 160)₹ 8,526 (+₹ 21)₹ 68,208 (+₹ 168)
06 मार्च 2025₹ 8,100 (+₹ 45)₹ 64,800 (+₹ 360)₹ 8,505 (+₹ 47)₹ 68,040 (+₹ 376)

सोने की खरीदारी में हॉलमार्क का महत्व

अगर आप सोने के गहने खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो हॉलमार्क को नजरअंदाज न करें। हॉलमार्क सोने की शुद्धता की सरकारी गारंटी है। भारत में ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) हॉलमार्क का निर्धारण करता है। हर कैरेट के हॉलमार्क अंक अलग होते हैं, इसलिए सोना खरीदते समय इसका ध्यान रखना जरूरी है। हॉलमार्क के बिना खरीदे गए सोने में मिलावट हो सकती है।

यह भी पढ़ें- MP Weather Update: होली पर गिरा पारा, पड़ने लगी तेज गर्मी, मार्च में ही 40°C पहुंचा तापमान 

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article