Advertisment

छत्‍तीसगढ़ में गोल्‍ड-सिल्‍वर रेट: अंतरराष्‍ट्रीय टेरिफ वॉर के बाद भी सोना-चांदी के बढ़े दाम, चार हजार रुपए तक बढ़ा सोना

Chhattisgarh Gold Price (Sona Chandi Ka Bhav) Update;  What is the rate of 24kt gold in Raipur today? अमेरिका ने चीन पर बड़ा टेरिफ वॉर किया है। 125 से बढ़ाकर 145 प्रतिशत कर दिया है। इससे दोनों देशों के बीच टेरिफ वॉर जारी है।

author-image
Sanjeet Kumar
Gold Rate Today

रिपोर्ट: दामिनी बंजारे, रायपुर

Gold Rate Today: अमेरिका ने चीन पर बड़ा टेरिफ वॉर किया है। 125 से बढ़ाकर 145 प्रतिशत कर दिया है। इससे दोनों देशों के बीच टेरिफ वॉर जारी है। इसका असर भी अंतरराष्‍ट्रीय बाजार पर पड़ने की चर्चा चल रही थी। इसी बीच छत्‍तीसगढ़ में सोना और चांदी के भाव में कोई गिरावट दर्ज नहीं की गई है।

Advertisment

प्रदेश में शुक्रवार 11 अप्रैल को जारी किए गए सोना और चपांदी के रेट (Gold Rate Today) में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जहां अंतराष्‍ट्रीय टेरिफ वॉर से सोना-चांदी के भाव में गिरावट की संभावना जताई जा रही थी, वहीं प्रदेश में 4 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 2400 रुपए प्रति किलोग्राम भाव बढ़ा है। इन बढ़े दामों ने अंतरराष्‍ट्रीय अफवाहों को झुठला दिया है।

CG Gold Rate

95 हजार प्रति 10 ग्राम सोना

छत्‍तीसगढ़ में जारी सोना और चांदी (Gold Rate Today) के भाव को लेकर जानकारी सामने आई है। इसमें जानकारी दी गई है कि सोना 24 कैरेट 95 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं चांदी का भाव 94 हजार 800 रुपए प्रति किलोग्राम है। इसी तरह 22 कैरेट सोना- 87400 रुपए और 20 कैरेट सोना 79800 रिकॉर्ड किया गया है।

मुख्य शहरों में सोने के भाव (22K/24K प्रति 10 ग्राम)

  • दिल्ली: ₹87,600 / ₹95,555
  • मुंबई: ₹87,450 / ₹95,400
  • कोलकाता: ₹87,450 / ₹95,400
  • चेन्नई: ₹87,450 / ₹95,400
Advertisment

2024 से अब तक 22% बढ़ा सोना

साल 2025 की शुरुआत से अब तक सोने (Gold Rate Today) में करीब ₹16,912 प्रति 10 ग्राम की बढ़त दर्ज की गई है। वहीं, चांदी की कीमतें ₹6,610 प्रति किलो तक चढ़ चुकी हैं। पिछले साल की तुलना में इस साल सोने में और तेज़ी आई है।

CG Silver Rate

निवेश के लिए फिजिकल गोल्ड नहीं, ETF बेहतर विकल्प

विशेषज्ञों का मानना है कि सोने में निवेश करने वालों के लिए गोल्ड ETF या डिजिटल गोल्ड जैसे विकल्प बेहतर हैं, क्योंकि ये ज्यादा सुरक्षित और तरल (liquid) होते हैं। साथ ही स्टोरेज और चोरी की चिंता भी नहीं रहती।

क्यों बढ़ रही है सोने की कीमत?

1. वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता

अमेरिका की नई टैरिफ नीतियों के चलते व्यापार युद्ध (Gold Rate Today) की आशंका बढ़ गई है, जिससे निवेशक सोने को एक सुरक्षित विकल्प के रूप में अपना रहे हैं। मंदी की आशंका के बीच सोने में निवेश को भरोसेमंद विकल्प माना जा रहा है।

Advertisment

2. रुपये में गिरावट

डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया (Gold Rate Today) कमजोर हुआ है। साल की शुरुआत से अब तक इसमें करीब 4% की गिरावट आई है। इससे इंपोर्टेड सोना महंगा हो गया है, जिसका सीधा असर घरेलू कीमतों पर पड़ा है।

ये खबर भी पढ़ें: महिलाओं को रोजगार: रायपुर की सड़कों पर ई-रिक्‍शा चलाएंगी नारी शक्ति, स्‍व सहायता समूहों को दी जिम्‍मेदारी

3. शादी-विवाह का सीजन

शादी का मौसम नजदीक है, जिससे गहनों की मांग में तेजी देखी जा रही है। मुंबई, दिल्ली और चेन्नई जैसे शहरों में ज्वैलर्स ने बताया है कि कीमतें बढ़ने के बावजूद बिक्री में कोई खास गिरावट नहीं आई है।

Advertisment

सोना खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान

  1. हॉलमार्क जरूर देखें:
    हमेशा BIS सर्टिफाइड गोल्ड ही लें। 6 अंकों का HUID कोड सोने की शुद्धता की पुष्टि करता है।
  2. रेट और वजन चेक करें:
    खरीदारी से पहले दिन का रेट और वजन क्रॉस चेक करें। अलग-अलग कैरेट के हिसाब से कीमत में फर्क होता है।
  3. डिजिटल भुगतान और बिल जरूरी:
    कैश की जगह UPI या कार्ड से पेमेंट करें और पक्की रसीद जरूर लें। ऑनलाइन ऑर्डर करते समय पैकेजिंग और प्रमाणपत्र की जांच करें।

ये खबर भी पढ़ें: छत्‍तीसगढ़ में पटवारियों के ट्रांसफर: रायगढ़ जिले में थोकबंद 169 पटवारी इधर से उधर, सभी को तत्‍काल रिलीव किया

gold price Gold Rate gold rate today Today gold rate
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें