Aaj Ka Gold Rate: सस्ता हुआ सोना, चांदी के दामों में भी गिरावट, जानें आपके शहर में क्या है कीमत

Gold Price 4 February 2025 (Sona Chandi Ka Bhav) Update; बजट के बाद लगातार दूसरे दिन सोने के भाव में गिरावट देखी गई है। मंगलवार 4 फरवरी को सोना सस्ता हुआ है। 24 और 22 कैरेट सोने के भाव में 400 रुपये तक की कमी आई

Aaj Ka Gold Rate

Aaj Ka Gold Rate

Aaj Ka Gold Rate: बजट के बाद लगातार दूसरे दिन सोने के भाव में गिरावट देखी गई है। मंगलवार 4 फरवरी को सोना सस्ता हुआ है। 24 और 22 कैरेट सोने के भाव में 400 रुपये तक की कमी आई है। 10 ग्राम सोने का औसत भाव 84,100 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। सरकार ने बजट में सोने पर इंपोर्ट ड्यूटी नहीं बढ़ाई है, जिससे निवेशकों और आम ग्राहकों को राहत मिली है। सोने का भाव अब अपने चरम स्तर से नीचे आ गया है।

सोना 84,000 रुपये के पार क्यों?

अंतरराष्ट्रीय बाजार में उथल-पुथल और अमेरिकी नीतियों में बदलाव के कारण निवेशक सोने को सुरक्षित निवेश मानकर इसमें पैसा लगा रहे हैं। इससे सोने की कीमतें बढ़ी हुई हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि ब्याज दरें कम होती हैं और बाजार में अनिश्चितता बनी रहती है, तो सोने और चांदी की कीमतें और बढ़ सकती हैं। भारत में शादी-ब्याह और त्योहारों के समय सोने की मांग बढ़ती है, जिससे आने वाले महीनों में इसकी कीमतों में और तेजी आ सकती है।

दिल्ली और मुंबई में सोने के भाव

दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 400 रुपये की गिरावट के साथ 84,190 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है, जबकि 22 कैरेट सोना 77,190 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। मुंबई में 24 कैरेट सोने का भाव 84,040 रुपये और 22 कैरेट सोना 77,040 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ है। देश के अन्य बड़े शहरों में भी सोने के भाव में समान गिरावट देखी गई है।

चांदी की कीमत में मामूली गिरावट

शनिवार 3 फरवरी को चांदी की कीमत में मामूली गिरावट आई थी। चांदी के भाव में 100 रुपये की कमी देखी गई, और यह 99,300 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। इससे पहले चांदी का भाव 99,400 रुपये था। चांदी अभी भी 1,00,000 रुपये के रिकॉर्ड स्तर से नीचे बनी हुई है।

कैसे तय होती है भारत में सोने की कीमत?

भारत में सोने की कीमत कई कारकों पर निर्भर करती है, जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार के भाव, सरकार द्वारा लगाई गई इंपोर्ट ड्यूटी, टैक्स और रुपए की कीमत में उतार-चढ़ाव। सोना न केवल निवेश का साधन है, बल्कि भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा भी है। शादी-ब्याह और त्योहारों के समय सोने की मांग बढ़ने से इसकी कीमतें भी बढ़ जाती हैं। लोग इसे सुरक्षित निवेश मानते हैं, इसलिए इसकी कीमत में बदलाव का असर आम लोगों की जेब पर भी पड़ता है।

शहर का नाम   22 कैरेट गोल्ड रेट   24 कैरेट गोल्ड रेट

दिल्ली         77.190          84,190

चेन्नई          77,040           84,040

मुंबई          77,040          84,040

कोलकाता   77,040          84,040

Budget 2025 Women Entrepreneurs: महिला उद्यमियों के लिए बड़ा ऐलान, 2 करोड़ रुपये का टर्म इंश्योरेंस और लोन की सुविधा

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज संसद में वित्त वर्ष 2025-26 के लिए बजट पेश किया। इस बजट में महिला उद्यमियों, विशेषकर अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) की महिलाओं के लिए कई बड़ी घोषणाएं की गई हैं।

Budget 2025 Women Entrepreneurs

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article