Gold Rate: बजट के पहले बढ़े गोल्ड रेट, अब तक की सबसे ज्यादा कीमत, 4400 रुपये महंगा हुआ सोना

Gold Price (Sona Chandi Ka Bhav) Update; सोने की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। बजट पेश होने से एक दिन पहले सोने और चांदी की कीमतों में तेजी जारी है। आज गुरुवार यानी 30 जनवरी 2025 को सोने की कीमत में 1,000 रुपये की बढ़ोतरी

Gold Rate Price Today

Gold Rate Price Today

Gold Rate Today: सोने की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। बजट पेश होने से एक दिन पहले सोने और चांदी की कीमतों में तेजी जारी है। आज गुरुवार यानी 30 जनवरी 2025 को सोने की कीमत में 1,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। 2025 की शुरुआत से सोने और चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी होगी।

बजट पेश होने से पहले सोने की कीमतों में तेजी इस बात का संकेत दे रही है कि सरकार बजट में आयात शुल्क बढ़ा सकती है। हालाँकि, पिछले बजट में आयात शुल्क कम कर दिया गया था। यदि आयात शुल्क बढ़ाया गया तो सोने की कीमतों में भारी उछाल आने की उम्मीद है।

बजट से पहले सोना क्यों महंगा हो रहा है?

बजट से पहले सोने और चांदी की कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं। निवेशकों और आम खरीदारों की बढ़ती मांग के कारण सोने की कीमतें बढ़ रही हैं। खासकर अंतरराष्ट्रीय बाजार में अस्थिरता और अमेरिकी नीतियों के कारण लोग सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने की खरीद बढ़ा रहे हैं, जिससे इसकी कीमत में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।

विशेषज्ञों का कहना है कि यदि ब्याज दरों में कटौती की गई और वैश्विक बाजार में अनिश्चितता बनी रही तो सोने और चांदी की कीमतों में और तेजी आ सकती है। साथ ही, शादी-ब्याह और त्योहारी सीजन में इसकी मांग और बढ़ सकती है, जिससे कीमतें ऊंचे स्तर पर बनी रह सकती हैं।

  • आज यानी 30 जनवरी 2025 को भारत में 24 कैरेट सोने की कीमत 83,000 रुपये प्रति 10 ग्राम है। आभूषण खरीदारों के लिए 22 कैरेट सोने की कीमत 76 हजार रुपये को पार कर गई है।
  • आज चांदी की कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई है। आज एक किलोग्राम चांदी की कीमत 96,400 रुपये है। आइए जानते हैं देश के प्रमुख शहरों में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने का भाव क्या है?

यह भी पढ़ें- MP Gold Rate Today: फिर बढ़ा सोने का भाव, जानें प्रदेश में सोने का भाव क्या!

बड़े शहरों में सोने की कीमत: 30 जनवरी 2025 को देश के विभिन्न शहरों में सोने की कीमत

  • दिल्ली: आज दिल्ली में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 83,010 रुपये है। 22 कैरेट सोने की कीमत लगभग 76,110 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
  • मुंबई: मुंबई में 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 81,860 रुपये है। 22 कैरेट सोने की कीमत 75,960 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
  • कोलकाता: कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 75,960 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 24 कैरेट सोने की कीमत 81,860 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
  • चेन्नई: चेन्नई में 22 कैरेट सोने की कीमत 75,960 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 24 कैरेट सोने की कीमत 82,860 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
  • अहमदाबाद: अहमदाबाद में 22 कैरेट सोने की कीमत 75,610 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 24 कैरेट सोने की कीमत 82,430 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
  • बेंगलुरु: बेंगलुरु में 22 कैरेट सोने की कीमत 75,560 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। 24 कैरेट सोने की कीमत 82,430 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

यह भी पढ़ें- इंदौर मंडी भाव: सोना 74 हजार पहुंचा, चांदी 88 हजार पार, सोयाबीन तेल के भाव भी उछले, जानें बाजार भाव

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article