Gold Price Today: फिर सस्ता हुआ सोना, जानें आज आपके शहर में क्या है गोल्ड रेट

Gold Rate Today 14 April 2025: आज फिर गिरा सोना, देखें दिल्ली, मुंबई, चेन्नई समेत सभी शहरों के रेट

Gold Rate Today

Gold Rate Today

Gold Price Today: अगर आप सोने की खरीदारी की सोच रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। सोने की कीमतों में आज फिर गिरावट देखने को मिली है। वैश्विक बाजार में मंदी का डर, ब्याज दरों में अस्थिरता और निवेशकों की बिकवाली के चलते आज 24 कैरेट सोने का भाव 9,551 रुपये प्रति ग्राम तक आ गया है। कल की तुलना में यह 16 रुपये प्रति ग्राम सस्ता हुआ है।

पिछले हफ्ते गोल्ड रेट्स रिकॉर्ड हाई पर पहुंचे थे, लेकिन अब गिरावट की शुरुआत हो गई है। भारत के अलग-अलग शहरों में आज सोने का रेट क्या है, आइए जानते हैं डिटेल में।

क्यों गिर रहे हैं सोने के दाम?

हाल के दिनों में वैश्विक स्तर पर आर्थिक मंदी का डर लगातार गहराता जा रहा है। इसकी वजह से निवेशकों में असमर्थता और अनिश्चितता का माहौल बन गया है। ऐसे में निवेशकों ने हालिया तेजी का फायदा उठाते हुए मुनाफावसूली शुरू कर दी है, जिससे सोने की मांग में गिरावट आई है।

इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय बाजारों में लगातार अस्थिरता बनी हुई है और साथ ही ब्याज दरों में संभावित बढ़ोतरी की अटकलें भी लगाई जा रही हैं। इन सभी कारणों का सीधा असर सोने की कीमतों पर देखने को मिल रहा है, जिसके चलते आज फिर गोल्ड रेट में गिरावट दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें- Delhi: लक्ष्मीबाई कॉलेज में गोबर का लेप वाला प्रयोग वायरल, डॉ. प्रत्यूष वत्सला ने दी सफाई

प्रमुख शहरों में आज के गोल्ड रेट्स

शहर18 कैरेट22 कैरेट24 कैरेट
दिल्ली₹7,176₹8,770₹9,566
मुंबई₹7,164₹8,755₹9,551
बेंगलुरु₹7,164₹8,755₹9,551
चेन्नई₹7,250₹8,755₹9,551
हैदराबाद₹7,164₹8,755₹9,551
कोलकाता₹7,164₹8,755₹9,551
अहमदाबाद₹7,168₹8,760₹9,556
सूरत₹7,168₹8,760₹9,556
पुणे₹7,164₹8,755₹9,551
आगरा₹7,176₹8,770₹9,566
औरंगाबाद₹7,164₹8,755₹9,551
अमृतसर₹7,176₹8,770₹9,566
बेलगांव₹7,164₹8,755₹9,551

पिछले 10 दिनों का औसत रेट

  • 22 कैरेट: ₹8,503.40

  • 24 कैरेट: ₹9,276.50

अगर आप शादी-ब्याह या निवेश के लिए सोना खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह समय आपके लिए सही हो सकता है। हालांकि, बाजार की अस्थिरता को देखते हुए थोड़ी और गिरावट भी संभव है, इसलिए प्लान बनाकर ही खरीदारी करें।

गहने खरीदते समय ध्यान रखें ये बातें

गहने खरीदते समय सोने या चांदी के भाव में जीएसटी और मेकिंग चार्ज जुड़ जाते हैं, जिससे कीमतें बढ़ जाती हैं। इसलिए, गहने खरीदने से पहले इन अतिरिक्त खर्चों को ध्यान में रखना जरूरी है।

सोने की खरीदारी में हॉलमार्क का महत्व

अगर आप सोने के गहने खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो हॉलमार्क को नजरअंदाज न करें। हॉलमार्क सोने की शुद्धता की सरकारी गारंटी है।

भारत में ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) हॉलमार्क का निर्धारण करता है। हर कैरेट के हॉलमार्क अंक अलग होते हैं, इसलिए सोना खरीदते समय इसका ध्यान रखना जरूरी है। हॉलमार्क के बिना खरीदे गए सोने में मिलावट हो सकती है।

यह भी पढ़ें- Husband Drum Threat: पति ने पत्नी को प्रेमी के साथ अवैध संबंध बनाते पकड़ा, तो पत्नी ने कहा तुम्हारे कर दूंगी 15 टुकड़े

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article