Gold Rate Today: अक्षय तृतीया के पहले UP में सस्ता हुआ सोना, जानिए आज 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने के रेट

Gold Rate Today: अक्षय तृतीया के पहले UP में सस्ता हुआ सोना, जानिए आज 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने के रेट gold-price-today-up-lucknow-sarafa-market-akshaya-tritiya-2025-demand-hindi-news-pds

Aaj Ka Gold Rate

Aaj Ka Gold Rate

Lucknow Gold Rate Today in Hindi News: यूपी के लखनऊ में सोने के भाव में गिरावट आई है। अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya 2025) नजदीक है।

ऐसे में आप भी अगर उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ में रहते हैं और सोना खरीदना चाहते हैं तो आपको बता दें यहां आज 10 ग्राम सोने की कीमत में 160 रुपए की गिरवाट दर्ज की गई है।

लखनऊ में सोने में निवेश करना हमेशा से लोगों की पसंद रहा है। चाहे त्योहार हो या शादी-ब्याह का मौसम, लखनऊ के लोग सोने में निवेश करना एक सुरक्षित विकल्प मानते हैं। अगर आप आज सोना खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो पहले एक नज़र डालें आज के ताज़ा सोने के रेट्स पर (Gold Rate Today:) :

आज लखनऊ में सोने का रेट (Gold Rate in Lucknow Today)

सोने की शुद्धताप्रति ग्राम रेट (₹)
🔶 24 कैरेट गोल्ड₹9,834
🔷 22 कैरेट गोल्ड₹9,020
🔸 18 कैरेट गोल्ड (999 गोल्ड)₹7,380

लखनऊ में सोना कहां खरीदें?

लखनऊ में कई प्रमुख बाजार और ज्वेलरी शोरूम हैं, जहां से आप शुद्धता और विश्वसनीयता के साथ सोना खरीद सकते हैं। सोना खरीदने से पहले आज का गोल्ड रेट ज़रूर चेक करें। इसमें कुछ खास जगह शामिल हैं.

  • झंडे वाला पार्क

  • गोल मार्केट चौराहा

  • अमीनाबाद

  • इंदिरा नगर

  • आलमबाग

यहां पर आपको कई प्रतिष्ठित ज्वेलरी शोरूम मिल जाएंगे जो BIS प्रमाणित गहनों की बिक्री करते हैं।

लखनऊ में पिछले कुछ वर्षों में सोने की मांग में लगातार बढ़ोतरी देखी गई है। बदलते बाज़ार के रुझान और निवेश की सोच के चलते लोग अब ज्यादा संख्या में सोने की खरीदारी कर रहे हैं।

गहने खरीदते समय ध्यान रखें ये बातें

गहने खरीदते समय सोने या चांदी के भाव में जीएसटी और मेकिंग चार्ज जुड़ जाते हैं, जिससे कीमतें बढ़ जाती हैं। इसलिए, गहने खरीदने से पहले इन अतिरिक्त खर्चों को ध्यान में रखना जरूरी है।

सोने की खरीदारी में हॉलमार्क का महत्व

अगर आप सोने के गहने खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो हॉलमार्क को नजरअंदाज न करें। हॉलमार्क सोने की शुद्धता की सरकारी गारंटी है।

भारत में ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) हॉलमार्क का निर्धारण करता है। हर कैरेट के हॉलमार्क अंक अलग होते हैं, इसलिए सोना खरीदते समय इसका ध्यान रखना जरूरी है। हॉलमार्क के बिना खरीदे गए सोने में मिलावट हो सकती है।

नोट: यहां पर दी गई जानकारी सामान्य सूचनाओं पर आधारित है। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता। सोने की कीमतें रोज बदलती रहती हैं। कृपया खरीदारी से पहले नजदीकी जौहरी या अधिकृत स्रोत से रेट की पुष्टि कर लें।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article