Gold Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में आज फिर बड़ा बदलाव, जानें आज क्या हैं 10 ग्राम का भाव

Gold Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में आज फिर बड़ा बदलाव, जानें आज क्या हैं 10 ग्राम का भाव

Gold Silver Rate: सोने में नहीं आया कोई बदलाव, चांदी के बढ़े भाव, जानें ताजा रेट

Gold Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में आज बड़ा बदलाव हुआ है। दरअसल, MCX पर सोना वायदा (Gold price today) 0.7 फीसदी बढ़कर 48,003 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच चुकी है। वहीं चांदी की बात करें तो चांदी 1.2 फीसदी उछलकर 71,940 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। व्यापारियों का कहना है कि इस समय सोने की कीमतों पर लॉकडाउन का खासा असर नजर आ रहा है।

पिछले कारोबारी सत्र में सोने की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। सोने की कीमतों में 0.5 फीसदी का उछाल देखने का मिला था और चांदी की कीमतों में 0.9 फीसदी की तेजी रही थी।

ग्लोबल मार्केट की बात करें तो अमेरिकी डॉलर और ट्रेजरी यील्ड में गिरावट के कारण सोने की कीमतें 3 महीने के उच्च स्तर पर पहुंच गई हैं। यहां हाजिर सोना 0.6 फीसदी बढ़कर 1,852.39 डॉलर प्रति औंस हो गया है।

इंटरनेशनल मार्केट में सोने का भाव

इंटरनेशनल मार्केट में सोने के भावों में तेजी देखी जा रही है। अमेरिका में सोने का कारोबार 9.19 डॉलर की गिरावट के साथ 1,852.70 डॉलर प्रति औंस के रेट पर चल रहा है। वहीं, चांदी का कारोबार 0.22 डॉलर की तेजी के साथ 27.64 डॉलर के स्तर पर हो रहा है।

जानिए- आपके शहर में क्या हैं 10 ग्राम सोने के रेट?

दिल्ली

सोना 22 कैरेट गोल्ड: रु. 46220
सोना 24 कैरेट गोल्ड: रु. 50220
चांदी: रु. 72000

जयपुर

सोना 22 कैरेट गोल्ड: रु. 46220
सोना 24 कैरेट गोल्ड: रु. 50220
चांदी: रु.72000

कोलकाता

सोना 22 कैरेट गोल्ड: रु. 46120
सोना 24 कैरेट गोल्ड: रु. 49930
चांदी: रु. 72000

लखनऊ

सोना 22 कैरेट गोल्ड: रु. 46220
सोना 24 कैरेट गोल्ड: रु. 50220
चांदी: रु. 72000

मुंबई

सोना 22 कैरेट गोल्ड: रु. 45080
सोना 24 कैरेट गोल्ड: रु. 46080
चांदी: रु. 72000

पटना

सोना 22 कैरेट गोल्ड: रु. 45080
सोना 24 कैरेट गोल्ड: रु. 46080
चांदी: रु. 72000

पुणे

सोना 22 कैरेट गोल्ड: रु. 45080
सोना 24 कैरेट गोल्ड: रु. 46080
चांदी: रु. 72000

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article