MP Gold Price Today: शादी का सीजन जोरों पर, गोल्ड में हल्की गिरावट, जानें आज के सोने-चांदी के भाव

Gold Price (Sona Chandi Ka Bhav) 25 April 2025 Update: अक्षय तृतीय को 6 दिन बाकी, सोने-चांदी की मांग भी बढ़ी, इस बीच हल्की गिरावट रिकार्ड की गई।

MP Gold Rate Today

हाइलाइट्स

  • 22 कैरेट सोना 87,963 रुपए प्रति 10 ग्राम
  • 24 कैरेट सोना 95,960 रुपए प्रति 10 ग्राम
  • चांदी 97,880 रुपए प्रति किलो

MP Gold Rate Today: अक्षय तृतीय को 6 दिन बाकी है। शादी-ब्याह का मौसम जोरों पर है। ऐसे में सोने-चांदी (GOLD) की मांग भी तेज है। लेकिन गोल्ड के रेट (Gold Rate) में ​हल्की गिरावट है। ऐसे में आम व्यक्ति का शादी का बजट गड़बड़ाया हुआ है। फिर भी गोल्ड खरीदने का मन बना लिया है तो, एक बार गोल्ड के लेटेस्ट रेट (Latest gold rate) जरूर देख लें।

चांदी 97,880₹ प्रति किलो बिका

MP के भोपाल (Bhopal) में आज 25 अप्रैल, शुक्रवार को भारतीय बुलियन के मुताबिक, बाजार शुरू होने तक सोने और चांदी के भाव में हल्की गिरावट रिकार्ड की गई। आज 22 कैरेट सोने के दाम 87,963 रुपए प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने के रेट 95,960 रुपए प्रति 10 ग्राम रिकार्ड किए गए। चांदी 97,880 रुपए प्रति किलो बिका।

दाम अब भी उच्च स्तर पर

22 कैरेट सोने के दाम में करीब 193 रुपए, 24 कैरेट के दाम में 210 रुपए तक कम हुए। यह रेट 10 प्रति ग्राम पर घटे है। हालांकि इससे बहुत ज्यादा कोई असर नहीं पड़ा है। जेवराती सोने (Jewelry gold) और सोने के बिस्किट (Gold biscuits) में तेजी बनी हुई है। गोल्ड रेट अब तक के उच्च स्तर पर बने हुए है।

इन बातों का रखें ध्यान

ज्वेलरी का प्रकार: मशीन से बनी ज्वेलरी आमतौर पर सस्ती पड़ती है, क्योंकि इसमें श्रम कम लगता है। वहीं, हेंडमेड ज्वेलरी (Handmade jewelry) में समय और मेहनत ज्यादा लगती है, इसलिए इसका मेकिंग चार्ज (Making charge) भी ज़्यादा होता है।

ये भी पढ़ें: MP में अब सर्विस बुक ऑनलाइन: सरकारी कर्मचारियों की नियुक्ति से रिटायरमेंट तक का डाटा होगा ऑनलाइन

मेकिंग चार्ज कैसे तय होते हैं

पहला प्रतिशत आधार: उदाहरण– सोने की कीमत का 10%
दूसरा फ्लैट प्रति ग्राम: उदाहरण– 500 रुपए प्रति 10 ग्राम

मोलभाव की गुंजाइश: अधिकतर ज्वेलर्स मेकिंग चार्ज पर मोलभाव की गुंजाइश छोड़ते हैं, क्योंकि इसके लिए कोई खास मानक अभी तक इंडस्ट्री में तय नहीं किया गया है।
ग्राहकों के लिए टिप: कि सोना-चांदी खरीदी के लिए जाए तो, हमेशा मेकिंग चार्ज पूछें, और तुलना करें दूसरे ज्वेलर्स से। साथ ही, बिल में इसे अलग से मेंशन कराना न भूलें।

ये रहे आज के सोना-चांदी के दाम

धातुकैरेटआज का भाव (₹)बीते दिन का भाव (₹)बदलाव (₹)
सोना22K₹87,963 /10 ग्राम₹88,156 /10 ग्राम-₹193
सोना24K₹95,960 /10 ग्राम₹96,170 /10 ग्राम-₹210
चांदी-₹97,880 /1 किलो₹97,920 /1 किलो-₹40

ये भी पढ़ें: MP जिलों में जल्द शुरू होगी शव वाहन सुविधा: इस नंबर पर करना होगा कॉल, अभी सिर्फ आयुष्मान कार्ड धारकों को मिलेगी सुविधा

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article