Gold Price Drop: औंधे मुंह गिरी सोने की कीमत, 3,400 रुपये की भारी गिरावट, जानें आज का ताज़ा रेट और गिरावट की वजह

Gold Price Today: दिल्ली में सोने के रेट में एक दिन में ₹3400 की गिरावट दर्ज की गई। जानिए इसके पीछे की वजह, आज का लेटेस्ट गोल्ड रेट और इंटरनेशनल ट्रेड से जुड़ी बड़ी अपडेट। GOLD PRICE DROP

Gold Price Today

Gold Price Today

Gold Price Today: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने की कीमत में ₹3,400 की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। अब 99.9% शुद्धता वाला सोना ₹96,550 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है, जो पहले शनिवार को ₹99,950 प्रति 10 ग्राम था। यह गिरावट पिछले 10 महीनों की सबसे बड़ी मानी जा रही है।

2024 के बाद पहली बार आई गिरावट

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना सोमवार को ₹3,400 की गिरावट के साथ ₹96,100 प्रति 10 ग्राम रह गया। इससे पहले, 23 जुलाई 2024 को सोने की कीमत में ₹3,350 की गिरावट देखी गई थी, जो अब तक की सबसे बड़ी गिरावट थी।

क्या है वजह?

मेहता इक्विटीज लिमिटेड के उपाध्यक्ष (जिंस) राहुल कलंत्री ने बताया कि अमेरिका और चीन के बीच व्यापार वार्ता में सकारात्मक संकेत मिले हैं। अमेरिका ने चीनी वस्तुओं पर ड्यूटी 145% से घटाकर 30% करने की सहमति दी है, जबकि चीन ने अमेरिकी वस्तुओं पर 90 दिन के लिए दर घटाकर 10% कर दी है। इससे गोल्ड जैसे सुरक्षित निवेश से पैसे हटाए गए और निवेशकों ने अन्य विकल्पों की ओर रुख किया, जिससे सोने के दाम गिर गए।

डॉलर इंडेक्स में मजबूती और भू-राजनीतिक तनाव में राहत

डॉलर इंडेक्स जो कि अमेरिकी डॉलर की ताकत को दर्शाता है, वह 1.42% की बढ़त के साथ 101.76 पर पहुंच गया है। वहीं, भारत-पाक तनाव और अंतरराष्ट्रीय भू-राजनीतिक स्थिति में भी कुछ राहत मिली है। इन सभी कारकों ने मिलकर गोल्ड की कीमतों पर दबाव बनाया है।

चांदी की कीमत में भी मामूली गिरावट

सोने के साथ-साथ चांदी के भाव में भी कमी दर्ज की गई है। शनिवार को जहां चांदी ₹99,900 प्रति किलोग्राम थी, वहीं अब यह ₹99,700 प्रति किलोग्राम पर आ गई है यानी ₹200 की गिरावट आई है।

यह भी पढ़ें- सोना-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट: इंदौर में सोना 2550 रुपए और चांदी में 1600 रुपए सस्ती

22K गोल्ड की कीमत

GramTodayYesterdayChange
1 g₹ 8,896.30₹ 9,061.30- ₹ 165.00
8 g₹ 71,170.40₹ 72,490.40- ₹ 1,320.00
10 g₹ 88,963.00₹ 90,613.00- ₹ 1,650.00
100 g₹ 8,89,630.00₹ 9,06,130.00- ₹ 16,500.00

24K गोल्ड की कीमत

GramTodayYesterdayChange
1 g₹ 9,704.30₹ 9,884.30- ₹ 180.00
8 g₹ 77,634.40₹ 79,074.40- ₹ 1,440.00
10 g₹ 97,043.00₹ 98,843.00- ₹ 1,800.00
100 g₹ 9,70,430.00₹ 9,88,430.00- ₹ 18,000.00

बड़े शहरों में सोने की कीमत

City22K Gold24K Gold
Bangalore₹ 88,805.00₹ 96,885.00
Chennai₹ 88,811.00₹ 96,891.00
Delhi₹ 88,963.00₹ 97,043.00
Kolkata₹ 88,815.00₹ 96,895.00
Mumbai₹ 88,817.00₹ 96,897.00
Pune₹ 88,823.00₹ 96,903.00

पिछले 10 दिनों में इतना है रहा रेट

Date22K Rate24K RateChange (22K/24K)
May 12, 2025₹ 9,061.30₹ 9,884.30- ₹ 10.00 / - ₹ 10.00
May 11, 2025₹ 9,062.30₹ 9,885.30+ ₹ 310.00 / + ₹ 340.00
May 10, 2025₹ 9,031.30₹ 9,851.30- ₹ 1,170.00 / - ₹ 1,270.00
May 9, 2025₹ 9,148.30₹ 9,978.30+ ₹ 550.00 / + ₹ 600.00
May 8, 2025₹ 9,093.30₹ 9,918.30+ ₹ 500.00 / + ₹ 540.00
May 7, 2025₹ 9,043.30₹ 9,864.30+ ₹ 2,500.00 / + ₹ 2,730.00
May 6, 2025₹ 8,793.30₹ 9,591.30+ ₹ 220.00 / + ₹ 240.00
May 5, 2025₹ 8,771.30₹ 9,567.30- ₹ 10.00 / - ₹ 10.00
May 4, 2025₹ 8,772.30₹ 9,568.30+ ₹ 10.00 / + ₹ 10.00
May 3, 2025₹ 8,771.30₹ 9,567.30- ₹ 200.00 / - ₹ 220.00
May 2, 2025₹ 8,791.30₹ 9,589.30- ₹ 2,000.00 / - ₹ 2,160.00
May 1, 2025₹ 8,991.30₹ 9,805.30- ₹ 70.00 / - ₹ 100.00
Apr 30, 2025₹ 8,998.30₹ 9,815.30+ ₹ 420.00 / + ₹ 460.00
Apr 29, 2025₹ 8,956.30₹ 9,769.30- ₹ 620.00 / - ₹ 630.00
यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article