Gold Silver Price Today: सोना के भाव ने आज रूलाया तो चांदी हुई सस्ती ! फटाफट चेक करें लेटेस्ट रेट

वैश्विक बाजारों में तेजी के रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने का भाव 433 रुपये की मजबूती के साथ 57,025 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया।

Gold Silver Price Today: सोना के भाव ने आज रूलाया तो चांदी हुई सस्ती ! फटाफट चेक करें लेटेस्ट रेट

नई दिल्ली। वैश्विक बाजारों में तेजी के रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने का भाव 433 रुपये की मजबूती के साथ 57,025 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

जानें कितना हुआ सोना-चांदी का भाव

पिछले कारोबारी सत्र में सोना 56,592 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 990 रुपये की तेजी के साथ 69,208 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गयी।

जानें क्या कहते है एक्सपर्ट

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के एक विश्लेषक ने कहा, ‘‘दिल्ली में सोने की हाजिर कीमत 433 रुपये की तेजी के साथ 57,025 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रही।’’ विदेशी बाजारों में सोना लाभ के साथ 1,932 डॉलर प्रति औंस पर पर पहुंच गया। चांदी भी लाभ के साथ 24.02 डॉलर प्रति औंस पर रही।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article