फिर गिरा सोना का भाव, अगर बना रहे निवेश करने का विचार तो पढ़िये ये खबर

फिर गिरा सोना का भाव, अगर बना रहे निवेश करने का विचार तो पढ़िये ये खबर

नई दिल्ली/ भोपाल: आज एक बार फिर सोने और चांदी के दाम (sone ka bhav) में गिरावट दर्ज की गई है। वैश्विक बाजारों में गिरावट का असर अब घरेलू बाजारों में भी दिखने लगा है। गिरावट के बाद अब सोने की कीमत 50,803 रुपये प्रति 10 ग्राम तक और चांदी की कीमत 67,850 प्रति किलो तक आ गई है।

कल की तरह आज भी सोने के दाम में गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार को सोने 51018 पर बंद हुआ था। जो मंगलवार के 0.5% फीसदी गिरावट के बाद शुरू हुआ। गिरावट के बाद अब सोनी 50,803 रुपये तक आ गया। वहीं पिछले सत्र की बात करे तो सोने की कीमतों में लगातार तेजी देखी जा रही थी। लेकिन पिछले महीने के मुकाबले सोना में अब 5 हजार रुपये और चांदी में करीब 10 हजार रुपये तक की गिरावट आई है। हालांकि मध्य प्रदेश में सोने का भाव स्थिर बना हुआ है।

भोपाल में आज का भाव

आज का भाव                कल का भाव
1 ग्राम (22 कैरेट) -                 4,959                          4,954
8 ग्राम (22 कैरेट) -                39,672                        39,632
1 ग्राम (24 कैरेट) -                 5,207                          5,202
8 ग्राम (24 कैरेट) -                41,656                       41,656

इसे भी पढ़ें- आज फिर मिली पेट्रोल-डीजल के दाम में राहत, जानिये अपने शहर का रेट

वहीं विश्लेषकों का कहना है कि कोरोना वायरस के कारण बाजारों में सोने की मांग घटी है। जिसके कारण वर्तमान समय में सोने की किमतों में गिरावट दर्ज की जा रही। लेकिन उतार-चढ़ाव के बीच यह समय सोना (Gold) निवेशकों के लिए ‘वरदान’ है। अभी सोना में निवेश करना आगे चलकर फायदेमंद साबित हो सकता है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article