Goa Political Crisis: क्या अब गोवा में फिसलेगी सरकार, कांग्रेस के 5 विधायक हुए लापता

Goa Congress Crisis: मघ्यप्रदेश, महाराष्ट्र के बाद अब कांग्रेसशासित प्रदेश गोवा (Political Crisis) में भी राजनैतिक संकट के बादल गहराने लगे है जहां पर कांग्रेस के 11 में से पांच विधायकों से संपर्क नहीं होने पर बड़े बवाल की जानकारी मिल रही है। इधर संकट के बीच पार्टी के वरिष्ठ नेता मुकुल वासनिक (Mukul Wasnik) को आलाकमान द्वारा भेजा गया है।
जानें क्या है पूरा मामला
आपको बताते चलें कि, गोवा में विपक्षी दल कांग्रेस ने रविवार को बताया कि राज्य में उसके 11 में से पांच विधायकों से ‘‘संपर्क नहीं हो पा रहा है जिसमें अपने दो विधायकों माइकल लोबो और पूर्व मुख्यमंत्री दिगंबर कामत पर BJP के साथ मिलकर पार्टी के खिलाफ ‘‘साजिश’’ रचने का आरोप लगाने की जानकारी भी हाथ लगी है। बताते चलें कि, पार्टी के पांच विधायक – लोबो, कामत, केदार नाइक, राजेश फलदेसाई और डेलियाला लोबो से संपर्क नहीं हो पा रहा है, जबकि पांच अन्य – एल्टन डी’कोस्टा, संकल्प अमोनकर, यूरी अलेमाओ, कार्लोस अल्वारेस फरेरा, रुडोल्फ फर्नांडीस संवाददाता सम्मेलन में मौजूद थे।
कांग्रेस ने 11 सीट पर हासिल की थी जीत
आपको बताते चलें कि, गोवा में राजनैतिक संकट के बीच आपको बताते चलें कि, इस साल फरवरी में हुए पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 11 सीट पर जीत हासिल की थी तो वहीं पर सत्तारूढ़ भाजपा के पास वर्तमान में 20 विधायक हैं और उसे पांच अन्य का भी समर्थन प्राप्त है। यहां पर भी पार्टी में दलबदल की बू आने पर आलाकमान खेमा सक्रिय हो गया है। बताया जा रहा है कि, 40 सदस्यीय सदन में कांग्रेस के कुछ विधायक BJP में शामिल हो सकते हैं।
0 Comments