Goa News: गोवा के लेखक दामोदर मौजो ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित

Goa News: गोवा के लेखक दामोदर मौजो को देश के सर्वोच्च साहित्य सम्मान ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। गोवा के...

Goa News: गोवा के लेखक दामोदर मौजो ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित

Goa News: गोवा के लेखक दामोदर मौजो को देश के सर्वोच्च साहित्य सम्मान ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। गोवा के राज्यपाल पी. एस. श्रीधरन पिल्लई ने उन्हें यह पुरस्कार दिया। राज्यपाल ने शनिवार को पुरस्कार प्रदान करने के बाद एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मौजो कोंकणी साहित्यिक संस्कृति का प्रतीक हैं।

यह भी पढ़ें: New Parliament Building: अधीनम संतों से मिले पीएम मोदी, कहा- आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य मिला

25 पुस्तकें कोंकणी में प्रकाशित

गोवा की राजधानी पणजी के पास राजभवन में आयोजित समारोह में मशहूर शायर गुलजार भी शामिल हुए। मौजो की 25 पुस्तकें कोंकणी और एक पुस्तक अंग्रेजी में प्रकाशित हो चुकी हैं। उनकी कई पुस्तकों का विभिन्न भाषाओं में अनुवाद किया गया है। पिल्लई ने कहा कि कोंकणी को भले की कुछ लाख लोग ही बोलते हैं, लेकिन इसका साहित्य समृद्ध है। मौजो के प्रसिद्ध उपन्यास ‘कार्मेलिन’ को 1983 में साहित्य अकादमी पुरस्कार मिला था। इस उपन्यास का 1981 में प्रकाशित हिंदी, मराठी, अंग्रेजी, पंजाबी, सिंधी, तमिल, उड़िया और मैथिली भाषाओं में अनुवाद किया गया है।

यह भी पढ़ें: Wrestlers Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहलवानों का जोरदार हंगामा, हिरासत में लिए पहलवान

ऑनलाइन माध्यम से समारोह में हुए शामिल

नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह के लिए दिल्ली पहुंचे गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ऑनलाइन माध्यम से समारोह में शामिल हुए। राज्य के कला एवं संस्कृति मंत्री गोविंद गौड़े और भारतीय ज्ञानपीठ के अध्यक्ष न्यायमूर्ति वीरेंद्र जैन भी इस आयोजन के दौरान राजभवन में उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें:

Bansal News Vacancy: MPCG के सर्वश्रेष्ठ समाचार चैनल “बंसल न्यूज” में इन पदों पर निकली भर्तियां, ऐसे करें आवेदन

Indian Economy: 2047 तक भारत बन जाएगा विकसित देश, मंत्री वैष्णव ने कही बड़ी बात

Entertainment: दर्शकों का खत्म हुआ इंतजार, इस दिन वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर होगी फिल्म ‘मिशन मजनू’ और ‘फोन भूत’

IPL FINAL 2023: फाइनल खेलने के साथ ही धोनी बना लेंगे अनोखा रिकॉर्ड, जानिए 

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article