Varanasi News: भारतीय रेलवे में विद्युत् शक्ति के 100 वर्षों का गौरवशाली उत्सव: बरेका में भव्य प्रदर्शनी का आयोजन

Varanasi News: भारतीय रेलवे में विद्युत कर्षण के 100 गौरवशाली वर्षों को चिह्नित करने के लिए बनारस रेल इंजन कारखाना के विद्युत विभाग द्वारा सूर्य सरोवर प्रांगण में दिनांक 03 से 05 फरवरी 2025 तक एक विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।

Varanasi News: भारतीय रेलवे में विद्युत् शक्ति के 100 वर्षों का गौरवशाली उत्सव: बरेका में भव्य प्रदर्शनी का आयोजन

Varanasi News: भारतीय रेलवे में विद्युत कर्षण के 100 गौरवशाली वर्षों को चिह्नित करने के लिए बनारस रेल इंजन कारखाना के विद्युत विभाग द्वारा सूर्य सरोवर प्रांगण में दिनांक 03 से 05 फरवरी 2025 तक एक विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक प्रदर्शनी का उद्घाटन महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह ने फीता काटकर किया।

प्रदर्शनी में विशेष तौर पर 100 वर्षों के विद्युतीकरण की यात्रा को दर्शाने वाले दुर्लभ ऐतिहासिक दस्तावेज, फोटोग्राफ, और लोकोमोटिव्स के मॉडल प्रदर्शित किए गए हैं। इंटरेक्टिव इंफोग्राफिक्स डिस्प्ले  100 वर्षों की विद्युत लोको यात्रा की झलकियां एवं भविष्य की रेलवे तकनीकों की जानकारी दी गई है।

यह भी पढ़े: Varanasi News:वाराणसी में क्यों हुआ नौकाओं का संचालन बंद,5 से 6 हजार नाविकों में नाराजगी,दो नाविकों के खिलाफ मामला दर्ज

अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनका भव्य स्वागत किया।

महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह के आगमन पर सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनका भव्य स्वागत किया। महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह ने भारतीय रेल में विद्युत कर्षण के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर केक काटकर इस क्षण को और भी गौरवशाली बना दिया। इसके बाद उन्होंने बरेका कर्मचारियों और उनके परिजनों के लिए आयोजित निबंध, चित्रांकन और क्विज प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया। साथ ही, प्रत्येक विभाग से नामित कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह कॉफी मग भेंट कर उनकी सेवाओं का सम्मान किया।

यह भी पढ़े: Mahakumbh Stampede Surpeme Court: सुप्रीम कोर्ट में खारिज़ हुई महाकुंभ हादसे पर दाखिल याचिका, जानें कोर्ट ने क्या कहा

इस अवसर पर महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय रेलवे में विद्युत कर्षण के 100 वर्षों की यह यात्रा केवल तकनीकी प्रगति नहीं, बल्कि रेलवे के स्थायी विकास और ऊर्जा-कुशल परिवहन की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। हम 100 प्रतिशत विद्युतीकरण के लिए प्रतिबद्ध हैं जिसे 2025 में पूर्ण किए जाने की आशा करते हैं। बरेका ने रेलवे विद्युतीकरण में हमेशा अग्रणी भूमिका निभाई है। हमने 2017 में 2 विद्युत रेल इंजनों के साथ शुरुआत करते हुए अब तक 2250 विद्युत रेल इंजन बनाने का गौरव प्राप्त किया है।  हम भविष्य में भी ऊर्जा-कुशल और पर्यावरण-अनुकूल तकनीकों को अपनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। यह प्रदर्शनी हमें भारतीय रेलवे के हरित भविष्य की दिशा में नए संकल्प लेने के लिए प्रेरित करेगी।

तीन दिनों की लगी प्रदर्शनी

इस तीन दिवसीय प्रदर्शनी के उद्घाटन समारोह के अवसर पर मुख्य रूप से  बरेका के प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर एस.के. श्रीवास्तव, प्रमुख मुख्य सामग्री प्रबंधक रजनीश गुप्ता, प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर  विवेकशील, प्रमुख मुख्य इंजीनियर विनोद कुमार शुक्ल, प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त मो. नुरूल होदा, प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी  जनार्दन सिंह, मुख्य सतर्कता अधिकारी अंकुर चंद्रा, उप महाप्रबंधक अनुज कटियार, महिला कल्याण संगठन की उपाध्यक्षा, सचिव एवं अन्य सदस्याएं,  वरिष्ठ रेल अधिकारी, कर्मचारीगण, विद्यार्थी एवं आम नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम को आयोजित करने में विद्युत विभाग के कर्मचारी एवं अधिकारियों का विशेष योगदान रहा।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article