आज रात साउथ अफ्रीका से भारत के लिए 12 चीतों को लेकर उड़ेगा ग्लोबमास्टर

आज रात साउथ अफ्रीका से भारत के लिए 12 चीतों को लेकर उड़ेगा ग्लोबमास्टर Globemaster will fly from South Africa to India tonight with 12 cheetahs sm

आज रात साउथ अफ्रीका से भारत के लिए 12 चीतों को लेकर उड़ेगा ग्लोबमास्टर

Cheetah in India : इस बार साउथ अफ्रीका से आने वाले चीतों में 7 नर और 5 मादा हैं। इन्हें वेटरनरी डॉक्टर और चीता एक्सपर्ट डॉक्टर लारेल की मौजूदगी में विशेष विमान C-17 ग्लोबमास्टर के जरिए लाया जा रहा है। एक बार फिर मध्यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में चीतों का कुनबा बढ़ने वाला है जहां पर अब कूनों नेशनल पार्क (Kuno National Park) में चीतों को नए दोस्त मिलने वाले है। 18 फरवरी महाशिवरात्रि के दिन सुबह ग्वालियर एयरपोर्ट पर दक्षिण अफ्रीका से उड़ान भरकर विमान उतरेगा।

हिंडन एयरबेस ने निकला विमान

आपको बताते चलें कि, चीतों को लाने के लिए विशेष विमान हिंडन एयरबेस से उड़ान भर चुका है। जहां पर ये विमान 17 फरवरी की रात 8 बजे दक्षिण अफ्रीका से उड़ान भरकर 18 फरवरी को सुबह 10 बजे ग्वालियर एयरपोर्ट पर उतरेगा। चीतों के साथ उसी विमान से वेटरनरी डॉक्टर और विशेषज्ञ डॉक्टर लारेल भी आएंगी। रक्षा मंत्रालय और वायु सेना ने साउथ अफ्रीका से चीतों को लाने के लिए पर्यावरण मंत्रालय से किसी भी तरह की फीस नहीं ली है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article