दुआ-ए-खास के साथ इज्तिमा का समापन: एक दिन में पहुँचे 10 लाख से ज्यादा लोग, 5 बड़े इस्लामिक आयोजनों में से एक

Global Tablighi Ijtema: भोपाल में चल रहे चार दिवसीय आलमी तब्लीगी इज्तिमा का समापन सोमवार 2 दिसंबर को दुआ-ए-खास के साथ हुआ। दोपहर करीब 12:30 बजे हुई दुआ में मौलाना साद ने लोगों से मोहब्बत से रहने की बात कही। इससे पहले फजर की नमाज हुई।

ijtema

Global Tablighi Ijtema:भोपाल में चल रहे चार दिवसीय आलमी तब्लीगी इज्तिमा का समापन सोमवार 2 दिसंबर को दुआ-ए-खास (Dua e Khas) के साथ हुआ। दोपहर करीब 12:30 बजे हुई दुआ में मौलाना साद ने लोगों से मोहब्बत से रहने की बात कही। इससे पहले फजर की नमाज हुई।

इज्तिमा के मीडिया कार्डिनेटर ने बताया, इज्तिमा के पहले तीन दिन में करीब 8 लाख लोग इज्तिमा में शामिल हुए हैं। आखिरी दिन सभी एरिया फुल हो गए, जिसके चलते कई लोगों को पार्किंग में शिफ्ट करना पड़ा। कुछ नई पार्किंग भी बनाई हैं। दुआ के पहले ही लोगों की संख्या करीब 10 लाख तक पहुंच गई थी। इसमें करीब 33 देशों के लोग शामिल थे।

भोपाल के इज्तिमा में पहुँचे 33 देशों के लोग

इज्तिमा कमेटी के मीडिया को-ऑर्डिनेटर डॉ. उमर हफीज ने बताया कि इस साल इज्तिमा में 33 देशों से 433 मेहमान आए हैं। इन्हें हाई सिक्योरिटी एरिया में ठहराया गया। विदेशों से आई इन जमातों के लिए तीन लेवल पर सुरक्षा व्यवस्था की गई है। उन्होंने आगे बताया,  “3 लेवल की सिक्योरिटी में हर लेवल पर 50-50 वॉलंटियर्स तैनात रहे। इनकी ड्यूटी 8-8 घंटे की रही।”

5 बड़े इस्लामिक आयोजनों में से एक इज्तिमा

बता दें, भोपाल का आलमी तब्लीगी इज्तिमा (Global Tablighi Ijtema) दुनिया के 5 सबसे बड़े इस्लामिक आयोजनों में से एक माना जाता है। दुनियाभर से इसमें लाखों लोग शामिल होते हैं। दुनिया में केवल 3 देशों भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश में इसका आयोजन होता है।

इस साल 61 की बजाय 66 पार्किंग

बताया जा रहा है कि पिछले साल की तुलना में इस बार पार्किंग की बेहतर व्यवस्था की गई है। 300 एकड़ में फैले आयोजन स्थल पर 66 पार्किंग स्थलों का निर्माण किया गया। इनमें 60,000 चार पहिया वाहन और सवा लाख दोपहिया वाहन पार्क किए जा सकते हैं। इसके अलावा, एक हजार से अधिक ऑटो और 2,000 से अधिक बसों के लिए भी जगह सुनिश्चित की गई। पिछले साल 250 एकड़ में 61 पार्किंग बनाई गई थी।

ये भी पढ़ें: UP Meerut News: 2 करोड़ से ज्यादा कैश, 11 लाख जूता चुराई, मस्जिद में भी दिए 8 लाख, मेरठ की आलीशान शादी का वीडियो वायरल

देशभर के अलग-अलग हिस्सों के लिए 2,000 जमातें रवाना

इज्तिमा प्रबंधन के अनुसार, दुआ के बाद इज्तिमा (Global Tablighi Ijtema) से लगभग 2,000 जमातें देशभर के अलग-अलग हिस्सों के लिए रवाना होने लगी हैं। ऐसे में पुराने भोपाल की सड़कों पर भारी ट्रैफिक रहेगा। दुआ के बाद करीब एक घंटे तक पैदल जाने वाले लोगों को निकलने दिया गया। इसके बाद इज्तिमा की सभी पार्किंगों से दो पहिया वाहन निकालने दी गईं।

करीब दो घंटे बाद पार्किंग से चार पहिया वाहन निकालने की इजाजत दी गई। इसके बाद हैवी व्हीकल निकाले गए। वहीं ट्रेनों से जाने वाले यात्रियों को इस्तकबादल नंबर 4 से सीधे गाड़ियों से स्टेशन पहुंचाया गया।

रेलवे ने दो ट्रेनों में बढ़ाए एक्स्ट्रा कोच

भोपाल-इटारसी एक्सप्रेस और राजस्थान जाने वाले लोगों के लिए भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस में एक-एक कोच बढ़ाया है। 2 दिसंबर को भोपाल स्टेशन पर 4 टिकट काउंटर भी बढ़ाने का फैसला लिया है। 2 टिकट काउंटर 6 नंबर प्लेटफॉर्म स्थित पंडाल में और दो काउंटर और बढ़ाए जाएंगे।

जमातों के लिए निशुल्क हेल्पलाइन नंबर जारी

जमातों के रवाना होने में यदि कोई दिक्कत आती है तो इन हेल्पलाइनों का प्रयोग किया जा सकता है: 9302342377, 9303063590, 883 992 7882

ये भी पढ़ें:  IPS की पहली पोस्टिंग से पहले मौत: असिस्टेंट एसपी का चार्ज लेने से पहले सड़क हादसे में मौत, पिता MP के देवसर में एसडीएम

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article