Latest Updates: दिल्ली में ग्लोबल आउटरीच समिट में शामिल होंगे MP के सीएम मोहन यादव, UP के मुख्य सचिव का रिटायरमेंट

Latest Updates 31 July: मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव दिल्ली में ग्लोबल आउटरीच समिट में शामिल होंगे। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव IAS मनोज कुमार सिंह रिटायर होंगे। भारत-इंग्लैंड के बीच 5वां टेस्ट शुरू होगा।

Global Outreach Summit CM Mohan Yadav UP CS Manoj Kumar Singh Retirement India England 5th Test 31 July Hindi news

Latest Updates 31 July: 31 जुलाई गुरुवार को देश-विदेश, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ और खेलों की दुनिया में क्या-क्या होगा। ये रहे अपडेट्स…

ग्लोबल आउटरीच समिट में शामिल होंगे MP के CM मोहन

cm mohan yadav

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव 31 जुलाई को दिल्ली में ग्लोबल आउटरीच समिट में शामिल होंगे। ये समिट निवेश और अंतरराष्ट्रीय साझेदारियों को बढ़ावा देने के लिए आयोजित की जा रही है। सीएम मोहन मध्यप्रदेश में निवेश की संभावनाओं को पेश करेंगे। वे वैश्विक कंपनियों को प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे। समिट में शिक्षा, स्वास्थ्य, इंडस्ट्री और तकनीक जैसे क्षेत्रों पर फोकस रहेगा।

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय का दिल्ली दौरा

cm vishnudeo sai cg

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 31 जुलाई को दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे। यह मुलाकात राज्य से जुड़े अहम मुद्दों पर केंद्र सरकार से सहयोग की दृष्टि से की जाएगी। सूत्रों के मुताबिक कैबिनेट विस्तार को लेकर बातचीत हो सकती है। इसके साथ ही नक्सल समस्या, कानून-व्यवस्था और विकास योजनाओं के लिए केंद्रीय सहायता जैसे विषय शामिल होंगे।

UP के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह का रिटायरमेंट

CS manoj kumar singh up

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह 31 जुलाई 2025 को रिटायर होंगे। वे लंबे समय से राज्य प्रशासन की अहम जिम्मेदारियां संभाल रहे थे। रिटायरमेंट के बाद उनकी जगह पर नए मुख्य सचिव की नियुक्ति को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। राज्य सरकार जल्द ही नए मुख्य सचिव के नाम की घोषणा कर सकती है।

भारत और इंग्लैंड के बीच 5वां टेस्ट मैच

shubhman gill 5th test

भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां टेस्ट मैच लंदन के ओवल में 31 जुलाई से शुरू होगा। मुकाबला भारतीय समय के अनुसार दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा। सीरीज में 2-1 से इंग्लैंड आगे है। भारत ने चौथे टेस्ट में गजब का खेल दिखाया था और हार की कगार पर पहुंचे टेस्ट को ड्रॉ कराया था। भारत 5वां टेस्ट जीतकर सीरीज में बराबरी करना चाहेगा।

हमें XFacebookWhatsAppInstagram पर फॉलो करें। हमारे यू-ट्यूब चैनल Bansal News MPCG को सब्सक्राइब करें।
यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article