इस गांव की लड़कियां बड़े होते ही बन जाती है लड़का, वैज्ञानिक भी हैरान

इस गांव की लड़कियां बड़े होते ही बन जाती है लड़का, वैज्ञानिक भी हैरान Girls of this village become boys as soon as they grow up vkj

इस गांव की लड़कियां बड़े होते ही बन जाती है लड़का, वैज्ञानिक भी हैरान

लड़कों और लड़कियों के लिए यौवन कठिन समय होता है। जैसे—जैसे उम्र बढ़ती है वैसे—वैसे आवाज में भी परिवर्तन होने लगता है। इसके अलावा उन जगहों पर बाल आने शुरू हो जाते हैं, जहां पहले कभी नहीं होते। आज हम आपको एक ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे है जहां लड़कियां बड़े होते ही लड़का बन जाती है। वैज्ञानिक भी कई बार इस समस्या को सुलझाने में जुटे, लेकिन हल नहीं निकाल पाए।

जी हां यह बिल्कुल सच है। डोमिनिकन रिपब्लिक देश में ला सेलिनास नामक एक गांव है। यहां की लड़कियों का एक खास उम्र के बाद जेंडर चेंज हो जाता है। इसके बाद यहां की लड़कियां, लड़का बन जाती हैं। इस कारण यहां के लोग गांव को श्रापित गांव मानते हैं। ला सेलिनास गांव की कई लड़कियां 12 साल की उम्र में आते-आते लड़के में तब्दील होने लगती हैं। गांव की लड़कियों के लड़का बनने की 'बीमारी' की वजह से यहां के लोग बेहद परेशान रहते हैं। इस कारण गांव के कई लोगों का मानना है कि यहां किसी अदृश्य शक्ति का साया है।

लड़की के जन्म पर होता है मातम!

बताया जाता है कि जब गांव में किसी के घर लड़की का जन्म होता है तो उस परिवार में मातम पसर जाता है। क्योंकि उन्हें डर होता है कि उनकी बेटी बड़ी होने पर लड़का बन जाएगी। इस बीमारी के कारण गांव में लड़कियों की संख्या काफी कम होती जा रही है। इस रहस्यमयी बीमारी की वजह से आस-पास के गांव के लोग इस गांव को बुरी नजर से देखते हैं।

डाक्टर बताते है अनुवांशिक ​बीमारी

यह गांव समुद्र किनारे बसा हुआ है। और गांव की आबादी 6 हजार के करीब है। यह गांव दुनियाभर के शोधकर्ताओं के लिए रिसर्च का विषय बना हुआ है। वहीं दूसरी तरफ डॉक्टर्स कहते हैं कि ये बीमारी 'आनुवंशिक विकार' है। स्‍थानीय भाषा में इस बीमारी से ग्रसित बच्‍चों को 'सूडोहर्माफ्रडाइट' कहा जाता है। जिन भी लड़कियों को यह बीमारी होती है, एक उम्र में आने के बाद उनके शरीर में पुरूषों जैसे अंग बनने लगते हैं। उनकी आवाज भारी होने लगती और शरीर में वो बदलाव आने शुरू हो जाते हैं, जो धीरे-धीरे उन्हें लड़की से लड़का बना देते हैं।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article