Rajgarh Borewell News: नहीं बचा सके मासूम की जान, बोरवेल में गिरी बच्ची ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

Rajgarh Borewell News नहीं बचा सके मासूम की जान, बोरवेल में गिरी बच्ची ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, पूरी खबर पढ़ें बंसल न्यूज पर

Rajgarh Borewell News: नहीं बचा सके मासूम की जान, बोरवेल में गिरी बच्ची ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

Rajgarh Borewell News: बीते दिन राजगढ़ में बोरवेल में गिरी बच्ची ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। 10 घंटे के बाद देररात 2:40 पर बच्ची को बोरवेल से बाहर निकाला था। इसके बाद उसे सांस लेने में तकलीफ हुई थी। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1732237707043045630

आपको बता दें। बीते दिन शाम करीब 5:30 बजे राजगढ़ में करीब 17 फीट गहरे बोरवेल (MP Rajgarh Borewell Accident)में चार साल की बच्ची गिरी थी। जिसकी भोपाल में इलाज के दौरान मौत हो गई है।

एनडीआरएफ (NDRF) और एसडीआरएफ (SDRF) ने जिला प्रशासन के साथ मिलकर सकुशल रेस्क्यू ऑपरेशन किया था। करीब 10 घंटे चले इस रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद बच्ची को बाहर निकाला गया था। उसे सांस लेने में तकलीफ हुई थी। जिसके बाद जांच में गले में सूजन पाई गई थी। पर उसे बचाया नहीं जा सका।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article