Women’s Day 2021: महिला दिवस पर तोहफा, सभी स्मारकों में निशुल्क प्रवेश कर सकेंगी महिलाएं

Image source- kadavathnaresh
नई दिल्ली। (भाषा) भारतीय (Women’s Day 2021)पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने शनिवार को एक आदेश में कहा कि आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर केन्द्र द्वारा संरक्षित स्मारकों में विदेशी और भारतीय सभी महिला आगंतुकों को निशुल्क प्रवेश दिया जाएगा। एएसआई के तहत केन्द्र द्वारा संरक्षित 3,691 स्मारक आते हैं। आदेश (Women’s Day 2021) में कहा गया है, ”एएसआई के महानिदेशक ने निर्देश दिया है कि आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर केन्द्र द्वारा संरक्षित किसी भी स्मारक में महिला आगंतुकों से कोई प्रवेश शुल्क नहीं वसूला जाएगा।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ताजमहल, आगरा किला, फतेहपुर सीकरी समेत सभी स्मारकों में महिलाएं निशुल्क प्रवेश कर पाएंगी। एएसआई ने इसके आदेश भी जारी कर दिए हैं। अधीक्षण पुरातत्वविद वसंत कुमार स्वर्णकार ने बताया कि मंत्रालय से आदेश आ चुके हैं। महिला दिवस पर भारतीय हों या विदेशी, सभी महिलाओं को निशुल्क प्रवेश दिया जाएगा। स्मारकों में प्रवेश के लिए उन्हें टिकट बुक करने की जरूरत नहीं है।
शाहजहां उर्स पर भी निशुल्क प्रवेश करेंगे पर्यटक
10 से 12 मार्च तक ताजमहल में मुगल शहंशाह शाहजहां के 366 वें उर्स पर पर्यटकों का प्रवेश निशुल्क रहेगा। 10 और 11 मार्च को दोपहर दो बजे के बाद और 12 मार्च को सुबह से शाम तक पर्यटक निशुल्क प्रवेश कर पाएंगे।