नेपाल के बाद अब अमेरिका के एक पड़ोसी देश में जेन-जेड आंदोलन ने रफ्तार पकड़ ली है। मेक्सिको में बढ़ते अपराध, भ्रष्टाचार और हिंसा के खिलाफ 'जेनरेशन जेड' (जेन जेड) के आह्वान पर शनिवार को हजारों लोग सड़कों पर उतर आए। इससे सरकार के हाथ-पैर फूलने लगे। यह प्रदर्शन मुख्य रूप से राष्ट्रपति क्लाउडिया शेनबाउम सरकार की सुरक्षा नीतियों और ड्रग कार्टलों के खिलाफ नरमी के खिलाफ किया जा रहा है। खासकर मिशोआकान राज्य में ड्रग तस्करों के विरुद्ध अभियान चला रहे मेयर कार्लोस मंज़ो की हत्या के बाद आंदोलन ने तेजी पकड़ ली है। राजधानी के सुरक्षा सचिव पाब्लो वाजक्वेज ने बताया कि झड़पों में कुल 120 लोग घायल हुए, जिनमें से 100 पुलिस अधिकारी शामिल हैं। इस संबंध में 20 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया है।
यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
{{#pages}}
{{/pages}}
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us