Advertisment

Interesting Facts: यात्री विमानों का कलर हमेशा सफेद ही क्यों होता है? जानिए वजह

सफेद रंग सूरज की रोशनी या उसके ताप को परावर्तित कर देता है। आपने नोटिस किया होगा कि गर्मी के दिनों में लोग सफेद कलर का कपड़ा पहन कर

author-image
Agnesh Parashar
Interesting Facts: यात्री विमानों का कलर हमेशा सफेद ही क्यों होता है? जानिए वजह

Interesting Facts: प्रतिदिन हजारों लोग एरोप्लेन से सफर करते हैं। इस दौरान कम ही लोगों ने सोचा होगा कि हवाई जहाज का कलर सफेद क्यों होता है। अक्सर हम देखते हैं कि ज्यादातर एयर लाइन अपने विमानों को सफेद कलर ही देती हैं। इसके पीछे क्या वजह है आज की इस स्टोरी जानेंगे।

Advertisment

दरअसल, सफेद रंग सूरज की रोशनी या उसके ताप को परावर्तित कर देता है। आपने नोटिस किया होगा कि गर्मी के दिनों में लोग सफेद कलर का कपड़ा पहन कर निकलते हैं।

ये है प्रमुख वजह

काला या फिर कोई भी दूसरा रंग सफेद की तुलना में प्रकाश को कम परावर्तित करता है। सेम यही लॉजिक प्लेन में भी काम करता है। सफेद रंग का हवाई जहाज उस पर पड़ने वाली अधिकतर सूर्य की किरणों को परावर्तित कर देता है। इससे जहाज गर्म कम होता है और तापमान नियंत्रित रहता है।

आसानी से डेंट दिखाई देता है

हवाई जहाज बहुत ही संवेदनशील होता है। अगर इसमें थोड़ी सी भी समस्या आ जाती है तो इसके नतीजे बेहद खतरनाक हो सकते हैं। ऐसे में हवाई जहाज में होने वाली छोटी से छोटी टूट-फूट या डेंट के बारे में पता लगाना और उसे ठीक करना बेहद जरूरी हो जाता है। अन्य कलर की अपेक्षा सफेद रंग पर आसानी से डेंट दिखाई दे जाता है। यह भी एक बड़ा कारण है कि कंपनियां हवाई जहाज तैयार करते वक्त सफेद रंग को वरीयता देती है।

Advertisment

विजिबिलिटी होता है  क्लियर

सफेद रंग को सबसे हल्का रंग कहा जाता है। यही कारण है कि इसे अन्य रंगों की तुलना में अधिक तवज्जो दी जाती है। इसके अलावा इसकी विजिबिलिटी भी क्लियर होती है। अंधेरे में भी यह रंग आसानी से दिखाई दे जाता है। यह किसी आसमानी दुर्घटना के होने की संभावना को कम कर देता है। सफेद रंग की एक खासियत आपने भी नोटिस की होगी कि यह कभी फीका नहीं पड़ता है।

ये भी पढ़ें:

Ujjain Viral Video: उज्जैन में कार की छत पर खतरनाक स्टंट का विडियो आया सामने, हुड़दंगीयों की जांच में जुटी पुलिस

Relationship Advice: भूल से भी न करें शेयर रिलेशनशिप के बीच की ये बातें, हो जाएगी मुसीबत

Advertisment

MP Election Result 2023: बालाघाट मत पत्र मामले में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बोले- किसी भी तरह की गिनती नहीं हुई

Grah Gochar 2023: साल के अंत में ये बड़े ग्रह मचाएंगे उत्पाद, मचेगी बड़ी उठापटक

Rat Hole Mining: जुगाड़ की वो तकनीक, जिससे बची सिलक्यारा टनल में 17 दिन से फंसी 41 जिंदगियां

Advertisment
यात्री विमान कलर Why is the plane color white? Passenger plane colour interesting facts general knowledge Color of Airplane
Advertisment
चैनल से जुड़ें