Gemini Weekly Horoscope 2025: नए सप्ताह में मिथुन राशिवालों की पूरी होगी मनोकामना, यहां पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

Gemini Weekly Horoscope 17-23 Feb 2025: इस सप्ताह मिथुन राशि वालों के लिए मिश्रित परिणाम देखने को मिल सकते हैं।

Gemini Weekly Horoscope 31 March-6 April 2025

Gemini Weekly Horoscope 31 March-6 April 2025

Gemini Weekly Horoscope 17-23 Feb 2025: इस सप्ताह मिथुन राशि वालों के लिए मिश्रित परिणाम देखने को मिल सकते हैं। वक्री मंगल के प्रभाव से आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन थोड़ी सावधानी बरतने की आवश्यकता है। पंडित अनिल पांडे (8959594400) से जानते हैं कि इस सप्ताह साप्ताहिक राशिफल (Saptahik Rashifal) में मिथुन राशि के जातकों के करियर, पैसा और भाग्य में क्या-क्या खास रहेगा।

मिथुन राशि का साप्ताहिक राशिफल (Mithun Rashi Saptahik Rashifal)

करियर

कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी, लेकिन वाद-विवाद और तनावपूर्ण स्थितियों से दूर रहना ही बेहतर होगा।

पैसा

पैसों से जुड़ी समस्याओं का समाधान मिलेगा। आर्थिक स्थिति में राहत मिलेगी और चिंताएं समाप्त होंगी।

परिवार

जीवनसाथी के साथ संबंधों में थोड़ी कठिनाई आ सकती है, इसलिए संवेदनशीलता और समझदारी से काम लें। कानूनी मामलों में सतर्कता बरतें और कचहरी के कार्यों में जल्दबाजी से बचें।

यह भी पढ़ें- Weekly Horoscope17-23 Feb 2025: मेष, वृष को इस सप्ताह मिलने लगेगा धन, मिथुन, कर्क को क्यों रहना है सतर्क

भाग्य

इस सप्ताह आपको भाग्य का थोड़ा साथ मिल सकता है, लेकिन सफलता के लिए आपको अपने परिश्रम और मेहनत पर ही निर्भर रहना चाहिए।

मिथुन राशि की साप्ताहिक शुभ-अशुभ तारीखें

17 और 23 फरवरी को किए गए कार्यों में सफलता मिलने की संभावना है।

20, 21 और 22 फरवरी को आप अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त कर सकते हैं, बशर्ते आप सही रणनीति और मेहनत से काम लें।

मिथुन राशि के लिए उपाय

इस सप्ताह प्रतिदिन आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें। यह आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा और नकारात्मक ऊर्जा से बचाएगा।

रविवार के दिन सूर्य देव को जल अर्पित करें और लाल फूल चढ़ाएं।

मिथुन राशि का शुभ दिन

इस सप्ताह का सबसे शुभ दिन रविवार है। इस दिन कोई भी महत्वपूर्ण कार्य शुरू करने के लिए उपयुक्त है।

यह भी पढ़ें-

Weekly Horoscope 2025: मेष राशि वालों को कचहरी के कामों में मिलेगी सफलता, कैसा होगा, करियर, पैसा और भाग्य

Weekly Horoscope 2025: वृष राशि के लिए ये सप्ताह क्या दे रहा संकेत, सोमवार को कोई काम करने से क्या होगा

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article