मध्यप्रदेश में गेहूं खरीदी: 20 जनवरी से शुरू होंगे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, 4 हजार उपार्जन केंद्रों पर फसल बेच सकेंगे किसान

gehu kharidi mp 2025: मध्यप्रदेश में गेहूं उत्पादक किसान फसल बेचने के लिए 20 जनवरी से रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। पूरे प्रदेश में गेहूं खरीदी के लिए 4 हजार उपार्जन केंद्र बनाए जाएंगे। पिछले साल 3800 उपार्जन केंद्र बनाए गए थे।

gehu kharidi mp 2025 Online Registration madhya pradesh

gehu kharidi mp 2025: मध्यप्रदेश में 20 जनवरी से गेहूं खरीदी के लिए किसानों के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू होंगे। गेहूं खरीदी के लिए 4 हजार उपार्जन केंद्र बनाए जाएंगे। पिछले साल 3800 उपार्जन केंद्र बनाए गए थे।

खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने दी जानकारी

खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने ये जानकारी केंद्रीय खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रहलाद जोशी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान दी। केन्द्रीय मंत्री जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से गेहूं उपार्जन की तैयारियों की राज्यवार समीक्षा की।

केंद्रीय मंत्री जोशी ने क्या कहा ?

केंद्रीय मंत्री जोशी ने कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी के बारे में ज्यादा से ज्यादा जागरुकता लाएं। किसानों को गेहूं उपार्जन के बाद जल्द से जल्द भुगतान सुनिश्चित करें। रजिस्ट्रेशन जल्द शुरू करें और क्वालिटी कंट्रोल में जिम्मेदार लोगों की ड्यूटी लगाएं।

gehu kharidi mp

खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने क्या कहा ?

खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि प्रदेश में इस साल उपार्जन केंद्रों पर गेहूं की मेकेनाइज्ड क्लीनिंग के लिए मशीन लगाने का प्रस्ताव है। इससे खराब गेहूं की खरीदी रुकेगी। उन्होंने समितियों को दिए जाने वाले कमीशन की राशि बढ़ाने की बात कही। मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने भारत सरकार के स्तर पर गेहूं और चावल की खरीदी की पेंडिंग राशि के भुगतान का अनुरोध किया।

ये खबर भी पढ़ें:महाकुंभ में आना चाहते थे स्टीव जॉब्स, 50 साल पहले लिखा लेटर 4.32 करोड़ में हुआ नीलाम

लखनऊ भेजी जा रही एक टीम

वीडियो कॉन्फ्रेंसिग में प्रमुख सचिव खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण रश्मि अरुण शमी ने बताया कि उपार्जन के संबंध में उत्तर प्रदेश में की जा रही कार्रवाई के अध्ययन के लिए एक टीम लखनऊ भेजी जा रही है। इस दौरान आयुक्त खाद्य सिबि चक्रवर्ती सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

बीजेपी के 15 और जिला अध्यक्ष घोषित: नर्मदापुरम से प्रीति शुक्ला, भिंड से देवकुमार सिंह के नाम का ऐलान, देखें पूरी लिस्ट

bjp

MP BJP Jila Adhyaksh 4th List: मध्यप्रदेश में भाजपा ने 15 और जिला अध्यक्षों के नामों की घोषणा की है। अब तक कुल 47 जिलों के अध्यक्षों का ऐलान कर दिया गया है। बीजेपी ने अब तक चार चरणों में जिला अध्यक्षों की घोषणा की है। पहली बार में 2, दूसरी बार में 18, तीसरी बार में 12 और चौथी बार में 15 जिला अध्यक्षों के नाम का ऐलान किया गया है। इस प्रकार अब तक कुल 47 जिला अध्यक्षों की नियुक्ति हो चुकी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article