Goarakhpur News: गोरखपुर में जीडीए की बड़ी कार्रवाई, देह व्यापार का अड्डा बने फ्लाई इन होटल व रेस्टोरेंट सील

Goarakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र में देह व्यापार का अड्डा बने फ्लाई इन होटल व रेस्टोरेंट/हुक्का बार जिसका नाम जीनस बॉटल था उसको सील कर दिया गया है। आज (शनिवार) को गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) की टीम ने रेस्टोरेंट पर कार्रवाई की है।

Goarakhpur News: गोरखपुर में जीडीए की बड़ी कार्रवाई, देह व्यापार का अड्डा बने फ्लाई इन होटल व रेस्टोरेंट सील

(Report -Ankit Srivastava)

Goarakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र में देह व्यापार का अड्डा बने फ्लाई इन होटल व रेस्टोरेंट/हुक्का बार जिसका नाम जीनस बॉटल था उसको सील कर दिया गया है। आज (शनिवार) को गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) की टीम ने रेस्टोरेंट पर कार्रवाई की है।

शाहपुर में गीता वाटिका के पास अनुराग सिंह के फ्लाई इन होटल के ऊपरी तल पर हुक्का बार का संचालन किया जा रहा था। अनिरुद्ध ओझा की ओर से हुक्का बार का संचालन किया जा रहा था। 10 जनवरी को छापा मारकर पुलिस ने इसे पकड़ा था।

यह भी पढ़े:Budget UP 2025: केंद्रीय बजट में यूपी को बड़ा तोहफा , KCC की बढ़ी लिमिट, छात्रों को IIT का तोहफा, पढ़ें 10 बड़ी बातें

5 अक्टूबर 2023 में दिया गया था नोटिस

जीडीए की ओर से 5 अक्टूबर 2023 को अनुराग सिंह को नोटिस दिया गया था। जिसमें बताया गया था कि पूर्व निर्मित भूतल पर प्रथम व द्वितीय तल का निर्माण किया जा रहा है। जीडीए की तरह से निर्माण रोकने व इसका कारण बताने को कहा गया था लेकिन अनुराग सिंह की ओर से कोई जवाब नहीं दिया गया। इसके बाद पुनः 5 जुलाई 2024 को एक और पत्र भेजा गया लेकिन इसका भी कोई उत्तर अनुराग द्वारा नहीं दिया गया। 23 जनवरी 2025 को एक और कारण बताओ नोटिस दिया गया कि क्यों न भवन को सील कर दिया जाए। इस नोटिस का भी जवाब न आने पर 1 फरवरी को पूरा भवन सील कर दिया गया।

शाहपुर थानाध्यक्ष ने जीडीए को पत्र लिखकर दी थी जानकारी

शाहपुर के थानाध्यक्ष नीरज राय की ओर से जीडीए को पत्र लिखकर इस भवन के ऊपरी तल पर अवैध रूप से हुक्का बार संचालित होने की जानकारी दी गई थी। यह भी बताया गया था कि 10 जनवरी पुलिस ने छापा मारा था। देह व्यापार व गैंग रेप की पुष्टि हुई थी। छापा मारकर हुक्का बार पकड़ने के बाद पुलिस ने मामले की गहनता से जांच पड़ताल किया, आपको बताते चलें कि इस मामले में 3 नाबालिग लड़कियों ने गैंग रेप का केस भी दर्ज कराया है। उसके बाद फ्लाई इन होटल व रेस्टोरेंट के मालिक अनुराग सिंह, हुक्का बार संचालक अनिरुद्ध ओझा, आदित्य व उसके 1अन्य साथी को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

यह भी पढ़ें: Cm Yogi On Buddget: केंद्रीय बजट पर सीएम योगी ने दी प्रतिक्रिया, कहा ये GYAN का बजट पहुंचाएगा पांच ट्रिलियन इकोनॉमी तक

इस मामले में पुलिस गैंगेस्टर की कार्रवाई कर रही है। अनिरुद्ध ओझा के मोबाइल फोन की जांच कर इस धंधे में जुड़े 3 अन्य युवकों को गिरफ्तार किया गया। उनके फोन से 70 से अधिक लड़कियों के मोबाइल नम्बर व नाम मिले। वाट्सएप चैट से यह बात पता चली कि वाट्सएप के जरिये ही लड़कियों की फोटो व रेट साझा किए जाते हैं। इस मामले में 5 होटलों की भी संलिप्तता सामने आई है। इनमें पादरी बाजार का एक व गीडा क्षेत्र के 4 होटल शामिल हैं।

भवन को सील करने वाली टीम में ये रहे शामिल

जीडीए उपाध्यक्ष आनन्द वर्द्धन के निर्देश पर प्रभारी मुख्य अभियंता किशन सिंह के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की। सहायक अभियंता राज बहादुर सिंह टीम के साथ मौके ओर पहुंचे और भवन को सील कर दिया। शाहपुर के थानाध्यक्ष नीरज राय एवं पुलिस के अन्य जवान भी शामिल रहे।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article