गौतमबुद्ध नगर : अलग-अलग मामलों में करीब एक दर्जन लोग गिरफ्तार

देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

नोएडा,एक जनवरी (भाषा) गौतमबुद्ध नगर जिले की पुलिस ने बृहस्पतिवार-शुक्रवार की दरमियानी रात विभिन्न जगहों से करीब एक दर्जन लोगों को अलग-अलग आरोपों में गिरफ्तार किया है।

पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के प्रवक्ता ने शुक्रवार को बताया कि, नोएडा फेस-2 थाने की पुलिस ने बीती रात को गश्त के दौरान यतीम नामक कथित बदमाश को देसी तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि नोएडा फेस-2 थाने की पुलिस ने ही संजीव नामक युवक को सवा किलो गांजा के साथ किया है।

प्रवक्ता ने बताया कि नोएडा फेस- 3 थाने की पुलिस ने छोटू तथा नितिन कुमार नामक दो कथित शराब तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से 300 पव्वा अंग्रेजी शराब बरामद जब्त की है।

उन्होंने बताया कि फेस-3 थाने की पुलिस ने मामूरा गांव में रहने वाले एक व्यक्ति के ऊपर चाकू से हमला करने के आरोपी रामलाल पाल को गिरफ्तार किया है।

प्रवक्ता के मुताबिक फेस -3 थाने की पुलिस ने बीती रात शराब पीकर कथित तौर पर हंगामा कर रहे आठ लोगों को गिरफ्तार किया है।

भाषा सं. धीरज

धीरज

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article