Chardham Yatra : आज से भक्तों के लिए खुलेगें गंगोत्री-यमुनोत्री के द्वार ! 11 क्विंटल से गेंदे के फूलों से सजा दरबार

देशभर में आज 22 अप्रैल अक्षय तृतीया के मौके पर उत्तराखंड की चारधाम यात्रा की शुरूआत हो गई है जहां पर इस मौके पर आज से गंगोत्री और यमुनोत्री के पट खुलेगें।

Chardham Yatra : आज से भक्तों के लिए खुलेगें गंगोत्री-यमुनोत्री के द्वार ! 11 क्विंटल से गेंदे के फूलों से सजा दरबार

उत्तराखंड।Chardham Yatra देशभर में आज 22 अप्रैल अक्षय तृतीया के मौके पर उत्तराखंड की चारधाम यात्रा की शुरूआत हो गई है जहां पर इस मौके पर आज से गंगोत्री और यमुनोत्री के पट खुलेगें। वहीं पर 11 क्विंटल गेंदे के फूलों से मंदिर को खुबसूरती से सजाया गया है। बता दें कि, हाल ही में  खरसाली से मां यमुना की डोली 8:25 बजे रवाना हुई है। बता दें कि, भक्तों के लिए पट दोपहर 12.41 बजे यमुनोत्री धाम के तो वहीं पर दोपहर गंगोत्री धाम के कपाट 12:35 बजे खोले जाएगें।

अब ज्यादा भक्त भी हो सकेगें शामिल

आपको बताते चलें कि, चार धाम के यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर है। उत्तराखंड सरकार ने तीर्थयात्रियों निर्धारित संख्या में दर्शन करने पर लगी रोक हटा दी है। हालांकि श्रद्धालुओं का ऑनलाइन/ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन जारी रहेगा।

[video width="490" height="270" mp4="https://bansalnews.com/wp-content/uploads/2023/04/UYRymwvYhED0rvND.mp4"][/video]

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने किए दर्शन

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गांव खरसाली से मां यमुना की डोली के प्रस्थान में शामिल हुए। इस मौके पर कहा कि, यमुनोत्री धाम से आज चारधाम यात्रा प्रारंभ हो गई है। मैं सभी को बधाई देता हूं और इस बार की यात्रा हर्षोल्लास के साथ होगी। कोई भी श्रद्धालु यहां आएंगे तो सभी को दर्शन कराएंगे इसलिए कैपिंग की व्यवस्था को समाप्त कर दिया है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article