Chhattisgarh News: गरियाबंद के उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखा दुर्लभ प्रजाति का माउस डियर

गरियाबंद। जिले के उदंती–सीतानदी टाइगर रिजर्व में दुर्लभ प्रजाति का माउस डियर दिखा है।  माउस डियर की तस्वीर ट्रैप कैमरा में कैद हुई है।

Chhattisgarh News: गरियाबंद के उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखा दुर्लभ प्रजाति का माउस डियर

गरियाबंद। जिले के उदंती–सीतानदी टाइगर रिजर्व में दुर्लभ प्रजाति का माउस डियर दिखा है।  माउस डियर की तस्वीर ट्रैप कैमरा में कैद हुई है।

वन्यप्राणियों की निगरानी के लिए लगे कैमरे

बता दें कि माउस डियर देशभर में हिरण प्रजाति का सबसे छोटी प्रजाति है। वन्यप्राणियों की गणना के लिए विभाग ने रिजर्व एरिया के अलग–अलग जगहों पर 200 से अधिक ट्रैप कैमरे लगाए हैं। कैमरे में तेंदुए, भालू, मोर, हिरण, खरगोश, जंगली सुअर सहित अन्य वन्यप्राणियों की भी कैद तस्वीर हुईं हैं।

उदंती–सीतानदी टाइगर रिजर्व के उप निदेशक वरुण जैन ने माउस डियर की तस्वीर शेयर की है। दुर्लभ प्रजाति माउस डियर के संरक्षण को लेकर जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे।

नई साल में 10 वनभैंसे होंगी

इसके अलावा उदंती सीतानदी अभयारण्य में नई साल में 10 वन भैंसे हो जाएंगी। असम से लाए गए छह वनभैंसों में से पांच मादा और एक नर है। उनमें तीन मादा वनभैंसा गर्भवती हैं। इन सभी को फरवरी में उदंती में छोड़ा जाएगा। दरअसल अभी उदंती में 23 साल का छोटू शुद्ध रक्तता का सिर्फ एक राजकीय वनभैंसा है।

संबंधित खबर: Chhattisgarh News: हाथियों के आने की पूर्व सूचना देगा वन विभाग, दो मोबाइल एप तैयार, अधिकारियों को मिला प्रशिक्षण

एप रखी जा रही नजर

अभयारण्य के अफसरों ने बताया कि इसके अलावा स्वतंत्र विचरण कर रहे हाइब्रिड वनभैंसों की भी एप के माध्यम से निगरानी की जा रही है। वनभैंसों के पसंद किए जा रहे रहवास स्थल को देखा जा रहा है।  साथ ही ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए हाथी अलर्ट एप बनाया गया है। ग्राम सभाओं को लगभग 20 हजार हेक्टेयर के सामुदायिक वन अधिकार भी वितरित किए गए हैं।

ये भी पढ़ें:

21 Dec 2023 Rashifal: इस राशि के जातकों का रुका हुआ काम पूरा होगा, परिवार में आपसी मतभेद दूर होंगे, जानें अपना आज का राशिफल

World Saree Day: विश्व साड़ी दिवस पर जानिए इस पारंपरिक भारतीय पोशाक की खासियत, साड़ियों की ये वैरायटी है बेहद पॉपुलर

Aaj Ka Shubh Kaal – 21 Dec 2123 Panchang: मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष माह की नवमी तिथि (गुरुवार) का शुभकाल, राहुकाल और दिशाशूल

Blue Christmas: क्यों मनाया जाता है “ब्लू क्रिसमस”, क्या होता है इसका महत्व ?

Govinda’s Birthday: गोविंदा से जुड़े कुछ रोचक तथ्य, मशहूर डायलॉग्स और टॉप 5 यादगार फिल्में

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article