Garba Express: गरबा एक्सप्रेस पर दिखी MP की झलक

बंसल न्यूज। इस बार मध्यप्रदेश के सांकृतिक, ऐतिहासिक, प्राकृतिक और मन भावन पर्यटन स्थलों की झलक गरबा एक्सप्रेस पर पूरे देशभर दिखाई देगी। Garba Express Train: A glimpse of MP seen on Garba Express

Garba Express: गरबा एक्सप्रेस पर दिखी MP की झलक

बंसल न्यूज। इस बार मध्यप्रदेश के सांकृतिक, ऐतिहासिक, प्राकृतिक और मन भावन पर्यटन स्थलों की झलक गरबा एक्सप्रेस पर पूरे देशभर दिखाई देगी। गुजरात के गांधीधाम जंक्शन पर गरबा एक्सप्रेस ट्रेन -12937/38 पर मध्यप्रदेश की ब्रांडिंग का अनावरण मध्यप्रदेश की पर्यटन, संस्कृति और धार्मिक न्यास व धर्मस्व मंत्री उषा ठाकुर ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश पूरे देश की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहरों को सहेजता है, लेकिन अब अब मध्यप्रदेश के सांकृतिक, ऐतिहासिक, प्राकृतिक और अन्य पर्यटन स्थलों की झलक गरबा एक्सप्रेस पर पूरे देश को दिखाई देगी।

publive-image

हिंदुस्तान का दिल नहीं देखा तो कुछ नहीं देखा

कार्यक्रम में उन्होंने यहां कहा कि अगर आप सभी ने हिंदुस्तान का दिल मध्यप्रदेश नहीं देखा तो आपने कुछ नहीं देखा। मध्यप्रदेश में 33 करोड़ वर्ष पुरानी विश्व की प्राचीनतम नदी मां नर्मदा, दो ज्योतिर्लिंग, त्रेता युग का मंदिर राजेश्वर, सतयुग की नगरी जानापाव सहित प्राचीन बौद्ध स्मारक भी मौजूद हैं। इन सभी स्थलों सहित प्रदेश के महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों को दर्शाती गरबा एक्सप्रेस देशभर के पर्यटकों को मध्यप्रदेश आमंत्रित करेंगी।

गांधीधाम से हावड़ा के बीच है ट्रेन

यहां अपको बता दें कि मध्य प्रदेश सरकार इन दिनों पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई तरह के प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में 24 सितंबर को शाम गुजरात के गांधीधाम रेलवे जंक्शन पर गरबा एक्सप्रेस ट्रेन पर मध्यप्रदेश की ब्रांडिंग का अनावरण किया। मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा पश्चिम रेलवे के सहयोग से गुजरात के गांधीधाम और पश्चिम बंगाल के हावड़ा के बीच चलने वाली गरबा एक्सप्रेस ट्रेन पर प्रदेश के पर्यटन गंतव्य, आयोजन और मेलों की ब्रांडिंग करवाई गई है। गरबा एक्सप्रेस पर की गई ब्रांडिंग के चलते मध्यप्रदेश के प्रमुख पर्यटन गंतव्यों सहित जल महोत्सव, मांडू उत्सव, स्काई डाइविंग, हॉट एयर बलून जैसी गतिविधियों का भी प्रचार होगा।

ट्रेन दिख रही खूबसूरत 

ट्रेन पर की गई मध्यप्रदेश की ब्रांडिंग में अलग-अलग पर्यटन स्थलों का प्रदर्शन किया गया है। मध्य प्रदेश के पर्यटन स्थलों की खूबसूरती कुछ इस कदर है कि ब्रांडिंग के बाद अब ट्रेन भी काफी खूबसूरत नजर आ रही है। गरबा एक्सप्रेस ट्रेन गांधीधाम से शाम 6:10 बजे रवाना होगी और गुजरात, मध्यप्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल के विभिन्न शहरों से गुजरते हुए हावड़ा स्टेशन पर तीसरे दिन दोपहर 12:55 बजे पहुंचेगी। ट्रेन मध्यप्रदेश सहित 6 राज्य से गुजरेगी।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article