गंजमुरादाबाद: होली मिलन समारोह में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने सांसद साक्षी महाराज को सिक्कों से तौला
गंजमुरादाबाद में शनिवार को एक भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सांसद साक्षी महाराज का विशेष स्वागत किया गया। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विवेक सिंह पटेल ने उनका सिक्कों से तौलकर सम्मान किया। गांधी मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में हजारों लोगों की भीड़ उमड़ी। सांसद महाराज ने कार्यकर्ताओं के साथ फूलों की होली खेली। उन्होंने मंच से हिंदू-मुस्लिम एकता पर जोर दिया। साथ ही कहा कि सरकार बिना किसी भेदभाव के सभी के लिए काम कर रही है।