Ganja Smuggler Arrested: इस साल की गांजा स्मगलिंग की सबसे बड़ी खेप जब्त, संयुक्त अभियान से मिली बड़ी सफलता

Ganja Smuggler Arrested: सिंघोड़ा पुलिस ने 1 करोड के 4 क्विंटल गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। तस्कर गांजा को‌ ओडिशा से लेकर...

Ganja Smuggler Arrested: इस साल की गांजा स्मगलिंग की सबसे बड़ी खेप जब्त, संयुक्त अभियान से मिली बड़ी सफलता

Ganja Smuggler Arrested: सिंघोड़ा पुलिस ने 1 करोड के 4 क्विंटल गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। तस्कर गांजा को‌ ओडिशा से लेकर राजस्थान जा रहा था। महज़ 18 हजार रुपये के लिए आरोपी एक करोड़ के गांजा की तस्करी कर रहा था। आरोपी सुनील भवर उम्र 22 वर्ष जिला धार मध्यप्रदेश का रहने वाला बताया जा रहा है।

सायबर सेल और सिंघोड़ा पुलिस की संयुक्त कार्यवाही

सायबर सेल और सिंघोड़ा थाना पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में ये बड़ी सफलता महासमुंद पुलिस को हाथ लगी है। दरअसल गांजा तस्करों के लिए महासमुंद जिला से गुजरने वाली दोनो नेशनल हाईवे 353 और 53 सुगम तो है लेकिन कहीं ना कहीं इस रास्ते से गांजे की तस्करी इनकी मजबूरी भी है।

क्योंकि इसके अलावा उड़ीसा से अवैध गांजा लेकर निकलना मुश्किल है। इसकी एक वजह ये भी है कि, एनसीबी मतलब नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो इनपे कभी लगाम नहीं कसती।

10 करोड़ 12 लाख रुपये का गांजा जब्त

यही वजह है कि महासमुंद पुलिस इस तस्करी पर पैनी नजर रखती है। और आए दिन इस जिला में गांजा के तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़ जाते हैं। महासमुंद पुलिस नें वर्ष 2023 में ही गांजा के 60 प्रकरणों में 112 आरोपियों को सलाखों के पिछे डाला है। और 10 करोड़ 12 लाख रुपये का गांजा जब्त किया है।

यही नहीं इस तस्करी के लिए उपयोग में लाए गये ढाई करोड़ के 51 वाहनों को भी महासमुंद पुलिस नें जब्त किया है। बहरहाल गांजे की इस खेप में इस एक और आरोपी तस्कर को नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश कर दिया है।

ये भी पढ़ें: 

Panna Tiger Reserve: गिनीज बुक में नाम दर्ज कराने हथिनी वत्सला की  होगी कार्बन डेटिंग, जानिए इसके बारे में

NHM MP ANM Recruitment 2023: मध्य प्रदेश में 1200 सरकारी पदों पर होगी भर्ती, जानें योग्यता और उम्र सीमा

OnePlus 12 Smartphone: इस साल के अंत तक अबतक का सबसे शानदार स्मार्टफोन लॉन्च करेगा वनप्लस

Chandrayan-3: पंजाब के सरकारी स्कूलों के 40 छात्र बनेंगे चन्द्रयान-3 की सफलता के गवाह

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article