/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/08/New-Project-4.webp)
Raipur CG Crime
Raipur CG Crime: छत्तीसगढ़ की राजधानी में एक बुजुर्ग महिला से गैंगरेप की घटना सामने आई है। बुजुर्ग के साथ बस ड्राइवर और कंडक्टर ने गैंगरेप किया है। बताया जा रहा है कि पहले महिला को आरोपियों (Raipur CG Crime) ने कोल्ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर दिया। इसके बाद उसके साथ गैंगरेप किया। इस घटना में पुलिस ने दो आरोपियों को अरेस्ट किया है। इस मामले में पुलिस पूछताछ कर रही है।
इस घटना ने पूरे क्षेत्र को हिला दिया है। यह वारदात रायपुर के टिकरापारा स्थित इंटर स्टेट बस टर्मिनल (आईएसबीटी) में खड़ी बस में घटित हुई है। जहां दो लोगों ने बुजुर्ग महिला से दरिंदगी (Raipur CG Crime) की। पुलिस ने जानकारी दी है कि एक आरोपी को अरेस्ट किया है। वह बस ड्राइवर है। एक अन्य आरोप को हिरासत में लिया है, वह कंडक्टर बताया जा रहा है।
कोल्ड्रिंक में मिला था नशीला पदार्थ
टिकरापारा थाना से जानकारी मिली है कि आरोपियों (Raipur CG Crime) ने कोल्ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाया था। जिसे बुजुर्ग महिला को पिला दिया। इसके बाद बुजुर्ग के साथ गैंगरेप किया। जानकारी मिली है कि पीड़िता महासमुंद जिले की रहने वाली है।
बस स्टैंड के पास रह रही थी महिला
जानकारी मिली है कि तीन दिन पहले बुजुर्ग महिला (Raipur CG Crime) को अपने घर में विवाद हो गया था। इसके चलते वह घर छोड़कर बस स्टैंड के पास रहने लगी थी। इस दौरान बस ड्राइवर और कंडक्टर की बुरी नजर महिला पर पड़ी। इसके बाद उन्होंने प्लान बनाकर घटना को अंजाम दिया।
ये खबर भी पढ़ें: Veg Shami Kebab Recipe: रेस्टोरेंट जैसे अवधी वेज शमी कबाब घर पर करें तैयार, सीखें आसान स्टेप बाय स्टेप रेसिपी
सीसीटीवी कैमरों से की जा रही जांच
इस घटना के बाद लोगों में आक्रोश व्याप्त है। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। इस घटना के बाद सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। इससे इस घटना की सटीक जानकारी पुलिस जुटा सकें।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us