Gang Rape: प्रदेश के कटनी जिले में 15 साल की नाबालिग के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Gang Rape: प्रदेश के कटनी जिले में 15 साल की नाबालिग के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार gang-rape-15-year-old-minor-raped-in-katni-district-of-the-state-accused-arrested

Gang Rape: प्रदेश के कटनी जिले में 15 साल की नाबालिग के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

कटनी। प्रदेश के कटनी जिले से एक नाबालिग के रेप का मामला सामने आया है। यहां मंगलवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे दो आरोपियों ने एक 15 वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म किया है। आरोपियों ने नाबालिग को रेप से पहले शराब भी पिलाई। इसके बाद दुष्कर्म को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। मामला मंगलवार तड़के साढ़े तीन बजे का बताया जा रहा है। पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि 15 वर्षीय नाबालिग स्टेशन की तरफ जा रही थी। इसी दौरान एक आरोपी ने उसे लिफ्ट देने के वहाने अपने साथ बिठाया और स्टेशन की तरफ चल दिया। आरोपी ने बीच सड़क पर ही अपना रास्ता बदल दिया और स्टेशन की तरफ न जाकर सुनसान जगह ले गया। आरोपी नाबालिग को लेकर कृषि उपज मंडी के पीछे बने वेयर हाउस पहुंचा। यहां आरोपी का एक और साथी पहले से ही मौजूद था। दोनों ने नाबालिग के साथ रेप किया।

ऐसे हुआ खुलासा...
एसपी मयंक अवस्थी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि रंगनाथ थाने की पुलिस टीम गश्त कर रही थी। जैसे ही पुलिस की टीम मुड़वारा स्टेशन पहुंची तो यहां दो लड़कों के साथ एक लड़की भी थी। लड़की नशे में दिख रही थी। यह नजारा देख पुलिस को मामले में शक हुआ। इसके बाद पुलिस ने जब लड़की से बात की तो उसने लड़खड़ाते हुए बताया कि दो लड़कों ने पहले उसे शराब पिलाई और फिर उसका रेप किया। पुलिस को मामले की जानकारी के बाद पास खड़े एक आरोपी को तुरंत पकड़ लिया। वहीं दूसरा साथी यह देखकर भागने लगा। हालांकि पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों चौकीदारी का काम करते हैं।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article