Top Ganesh Pandals India: ये हैं भारत की टॉप 5 गणेश झांकियां, देखें चतुर्थी के सबसे भव्य पंडालों की झलक

Top 5 Ganesh Jhankiyan: भारत में गणेश चतुर्थी पर लगने वाली टॉप 5 गणेश झांकियों की जानकारी यहाँ पढ़ें। लालबागचा राजा, दगडूशेठ हलवाई गणपति और खैरताबाद गणेश जैसे भव्य पंडालों की खासियत जानें।

Top Ganesh Pandals India: ये हैं भारत की टॉप 5 गणेश झांकियां, देखें चतुर्थी के सबसे भव्य पंडालों की झलक

Top 5 Ganesh Jhankiyan: गौरी पुत्र भगवान श्री गणेश को प्रथम पूजनीय देवता माना गया है। भादो मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन देश भर में बढ़े ही धूमधाम से गणेश चतुर्थी मनाई जाती है, जिसे गणेश जी के जन्मदिवस के रूप में भी मनाया जाता है। कहते हैं  भगवान गणेश 10 दिनों के लिए धरती ऑपर आते हैं। इस दौरान लोग उपवास करते हैं और गणेश जी की पूजा-अर्चना करके अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति का आशीर्वाद मांगते हैं। भारत में गणेश चतुर्थी का त्योहार बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। इस दौरान कई शहरों में भव्य गणेश पंडाल सजते हैं, जिन्हें देखने के लिए लाखों लोग पहुंचते हैं। तो आइए जानते हैं भारत की 5 सबसे प्रसिद्ध गणेश झांकियों के बारे में

1. लालबागचा राजा, मुंबई

[caption id="attachment_884466" align="alignnone" width="1037"]publive-image लालबागचा राजा, मुंबई[/caption]

लालबागचा राजा, मुंबई का सबसे मशहूर गणेश पंडाल है। इस पंडाल की शुरुआत 1934 में हुई थी, तब से अब तक यह पंडाल सजाय जा रहा है। जो आज भक्तों की आस्था का सबसे बड़ा केंद्र है। यहां हर साल लाखों लोग बप्पा के दर्शन के लिए आते हैं। पंडाल की भव्यता और सुंदर सजावट लोगों को आकर्षित करती है। यहां दो तरह से दर्शन होते हैं पहले नवसाचा दर्शन यानी  नज़दीक से बप्पा के दर्शन और मुख दर्शन यानी  थोड़ी दूरी से दर्शन।

2. दगडूशेठ हलवाई गणपति, पुणे

[caption id="" align="alignnone" width="1116"]दगडूशेठ हलवाई गणपति, पुणे दगडूशेठ हलवाई गणपति, पुणे[/caption]

पुणे का यह प्रसिद्ध पंडाल 1896 में बनाया गया था। इसकी गणेश मूर्ति सोने की शानदार सजावट के लिए जानी जाती है। यहाँ पर हर साल भजन, कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होते हैं, जो इसे और खास बनाते हैं।

3. खैरताबाद गणेश, हैदराबाद

[caption id="attachment_884467" align="alignnone" width="1040"]publive-image खैरताबाद गणेश, हैदराबाद[/caption]

हैदराबाद का खैरताबाद गणेश अपनी ऊंची मूर्ति के लिए देश भर में  प्रसिद्ध है। यहां गणेश जी की प्रतिमा कभी-कभी 60 से 70 फीट तक ऊंची बनाई जाती है। गणेश चतुर्थी के बाद मूर्ति का विसर्जन हुसेन सागर झील में किया जाता है, जो देखने लायक होता है।

4. जीएसबी सेवा मंडल, मुंबई

[caption id="attachment_884468" align="alignnone" width="1037"]publive-image जीएसबी सेवा मंडल, मुंबई[/caption]

यह पंडाल भारत के सबसे अमीर गणेश पंडालों में गिना जाता है। यहां की गणेश प्रतिमा सोने और चांदी से सजी होती है। हर साल इस पंडाल में लाखों की भीड़ उमड़ती है और भव्य सजावट लोगों को हैरान कर देती है।

5. मुंबईचा राजा, गणेश गली, मुंबई

[caption id="attachment_884471" align="alignnone" width="1037"]publive-image मुंबईचा राजा, गणेश गली, मुंबई[/caption]

1928 में शुरू हुआ यह पंडाल पारंपरिक और सामाजिक संदेशों के लिए जाना जाता है। हर साल यहां की थीम अलग होती है कभी पर्यावरण, तो कभी शिक्षा पर आधारित। इस वजह से यह पंडाल हर साल लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनता है।

एक नजर में  टॉप 5 पंडाल

पंडालशहरखासियत
लालबागचा राजामुंबईसबसे प्रसिद्ध, लाखों भक्त
दगडूशेठ हलवाईपुणेसोने की सजावट, सांस्कृतिक आयोजन
खैरताबाद गणेशहैदराबाद60-70 फीट ऊँची प्रतिमा
जीएसबी सेवा मंडलमुंबईसबसे अमीर पंडाल, सोने-चांदी की मूर्ति
मुंबईचा राजामुंबईपारंपरिक, सामाजिक संदेश

इन पंडालों की भव्यता और भक्ति देखने लायक होती है। अगर आप गणेश चतुर्थी में कहीं घूमने का सोच रहे हैं, तो ये पाँच जगहें जरूर देखें।

ये भी पढ़ें : Rishi Panchami 2025 Date Puja Vidhi: ऋषि पंचमी कल, क्यों होता है सप्तऋषियों का पूजन, जानें मुहूर्त और पूजा विधि

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article