Ganesh Chaturthi 2023: देशभर में आज गणेश चतुर्थी की धूम, कोने-कोने से गूंजें गणपति बाप्पा के जयकारे

देश भर के गणेश मंदिरों और पांडालों में भगवान के दर्शन के लिए भक्तों के आने -जाने का सिलसिला जारी है।

Ganesh Chaturthi 2023: देशभर में आज गणेश चतुर्थी की धूम, कोने-कोने से गूंजें गणपति बाप्पा के जयकारे

नई दिल्ली देशभर में आज 19 सितंबर को गणेश चतुर्थी है तो वहीं पर आज से 10 दिवसीय गणेशोत्सव की शुरूआत भी हो गई है। यहां पर देश भर के गणेश मंदिरों और पांडालों में भगवान के दर्शन के लिए भक्तों के आने -जाने का सिलसिला जारी है।

पीएम नरेंद्र ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को देशवासियों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दीं और सभी की प्रसन्नता एवं समृद्धि की कामना की। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘देशभर के मेरे परिवारजनों को गणेश चतुर्थी की मंगलकामनाएं।

Image

विघ्नहर्ता-विनायक की उपासना से जुड़ा यह पावन उत्सव आप सभी के जीवन में सौभाग्य, सफलता और संपन्नता लेकर आए। गणपति बाप्पा मोरया!’’ देशभर में आज गणेश चतुर्थी का पर्व धूम धाम से मनाया जा रहा है। इसे विनायक चतुर्थी के नाम से भी जाना जाता है।

गुजरात: सूरत में एक महिला ने साबुन से भगवान गणेश की मूर्ति तैयार की।

डॉ अदिति मित्तल ने बताया, "मैं 6 साल से इको फ्रेंडली गणेश की प्रतिमा बना रही हूं। इस बार मैंने स्वच्छता अभियान की थीम को लेकर साबुन से गणेश की मुर्ति बनाई है...मैंने इसमें चंद्रयान और शिव शक्ति प्वाइंट भी बनाया है। इसमें कुल 2,655 किलो साबुन का इस्तेमाल किया गया है। मैंने इसे अकेले ही बनाया है और इसे बनाने में मुझे कुल 7 दिन लगे हैं।" (18.09)

असम: गुवाहाटी में चंद्रयान-3 के मॉडल पर आधारित पंडाल और 30 फीट ऊंची भगवान गणेश की मूर्ति ने भक्तों को आकर्षित किया।

https://twitter.com/i/status/1703907554471141726

भुवनेश्वर: ओडिशा स्थित लघु कलाकार एल ईश्वर राव ने भगवान गणेश की छोटी पर्यावरण-अनुकूल मूर्तियां बनाई। पुरी में  रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक ने गणेश चतुर्थी के लिए 'विश्व शांति' के संदेश के साथ स्टील के कटोरे के टुकड़े से भगवान गणेश की रेत की मूर्ति बनाई।

https://twitter.com/i/status/1703896961806692807

छत्तीसगढ़: रायपुर में गणेश चतुर्थी के लिए इसरो के चंद्रयान-3 मून मिशन की थीम पर आधारित पंडाल तैयार किया गया है।

https://twitter.com/i/status/1703883168443777180

गणेश चतुर्थी के अवसर पर सिद्धिविनायक मंदिर में पहली आरती की गई। इस दौरान मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई।

https://twitter.com/i/status/1703922263131857292

मुंबई: खेतवाड़ी में महाराष्ट्र की सबसे बड़ी 45 फुट की गणेश प्रतिमा बनाई गई। खेतवाड़ी सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल अध्यक्ष हेमंत दिक्षित ने बताया, "यहां 45 फुट की प्रतिमा बनाई है। हर साल हम प्रतिमा की ऊंचाई बढ़ाते हैं। हमने महाराष्ट्र में सबसे ऊंची प्रतिमा बनाई है।"

https://twitter.com/i/status/1703931915483668556

महाराष्ट्र: दादर रेलवे स्टेशन परआज सुबह लोगों को गणेश चतुर्थी के अवसर पर भगवान गणेश की मूर्तियां ले जाते देखा गया।

https://twitter.com/i/status/1703938600793231437

महाराष्ट्र: गणेश चतुर्थी के अवसर पर नागपुर के टेकड़ी में स्थित गणेश मंदिर में गणेश भगवान की पूजा की गई।

https://twitter.com/i/status/1703943190569754813

ये भी पढ़ें

Gujarat News: स्थानीय निकायों में ओबीसी के लिए 27% आरक्षण, विधेयक विधानसभा में पारित

Azam Khan: आजम खान के खिलाफ ₹800 करोड़ की टैक्स चोरी के सबूत, पढ़िए 3 दिन क्या हुआ?

Water Tanks: क्यों होती है पानी की टंकी गोल, जानें यहां

Indore: 17 सितंबर को पीएम के जन्मदिन पर इंदौर में हेल्थ कैंप, जरूरतमंदों की होगी फ्री सर्जरी 

Best Food in MP: मध्य प्रदेश आए और ये 7 प्रसिद्ध व्यंजन का लुफ्त उठाए, जिन्हें खाकर उंगलियां चांटते रह जाएंगे आप

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article