/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/07/दजद-195.jpg)
Gadar 2-OMG 2 BO Collection: बॉलीवुड में फिल्मों का सिलसिला जारी है वहीं पर 11 अगस्त को रिलीज हुई फिल्म गदर 2 और ओएमजी 2 अपने स्तर पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। इस बीच ही गदर 2 ने शुक्रवार के कलेक्शन के साथ 300 करोड़ क्लब में एंट्री मार ली है। इसके साथ ही फिल्म ने पद्मावत को पीछे छोड़ 12वीं हिंदी फिल्म पर कब्जा किया है।
जानें कैसा रहा गदर 2 का कलेक्शन सफर
आपको बताते चलें, गदर 2 ने 300 करोड़ का आंकड़ा 8 दिनों में पूरा किया है तो वहीं पर पठान ने यह कमाई 6 दिनों में पूरी की थी। बताया जा रहा है हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में इस तरह 300 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली अब तक 11 फिल्में सामने आ चुकी है। इसके साथ ही गदर 2 अब 12वीं फिल्म बनी है।
बता दें , इस लिस्ट में 543.05 करोड़ के साथ पठान पहले नंबर पर है। इसके बाद दूसरे और तीसरे नंबर पर बाहुबली-2 और KGF-2 के हिंदी वर्जन हैं। गदर 2 का कलेक्शन कई फिल्मों के रिकॉर्ड को जल्द ही ध्वस्त कर सकता है।
- पठान- 543.05 करोड़
- बाहुबली-2 (हिंदी)- 510.99 करोड़
- KGF-2- (हिंदी)- 434.70 करोड़
- दंगल- 387.38 करोड़
- संजू- 342.53 करोड़
- PK- 340.8 करोड़
- टाइगर जिंदा है- 339.16 करोड़
- बजरंगी भाईजान- 320.34 करोड़
- वॉर- 317.91 करोड़
- गदर-2- 305.13 करोड़*
- पद्मावत- 302.15 करोड़​​​​​​​
- सुल्तान- 300.45 करोड़​​​​​​​
जल्द 100 करोड़ क्लब में शामिल होगी OMG 2
आपको बताते चलें, ओएमजी 2 भी अपनी धीमी रफ्तार के साथ शानदार प्रदर्शन कर रही है जहां पर फिल्म ने भले ही 8 दिनों में 90 करोड़ तक का कलेक्शन किया है लेकिन वीकेंड कलेक्शन के बाद फिल्म जल्द ही 100 करोड़ क्लब में शामिल हो सकती है।
इसके साथ ही आज 19 अगस्त के कलेक्शन की बात की जाए तो, शनिवार को 8 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर सकती है। गदर-2 के साथ क्लैश होने पर फिल्म को नुकसान हुआ है। क्लैश न होने की दशा में अब तक फिल्म का कलेक्शन 100 करोड़ से ज्यादा होता।
जाने दुनिया में कितना रहा दोनों फिल्मों का कलेक्शन
आपको बताते चलें, ओएमजी 2 का जहां पर वर्ल्डवाइड कलेक्शन 120 करोड़ रुपए रहा है तो वहीं पर गदर 2 के कलेक्शन की बात की जाए तो, शुक्रवार को फिल्म ने 20.5 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। वहीं पर गदर-2 का दुनियाभर में भी कलेक्शन भी अच्छा जा रहा है,फिल्म ने वर्ल्डवाइड 369 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। यहां पर ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी, अमेरिका और UK जैसे देशों में फिल्म अच्छी कमाई कर रही है।
gadar 2, omg 2, ghoomer, bigg boss 17, sunny deol, akshay kumar, salman kha, abhishek bachchan, bollywood news,
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us