G20 Summit 2023: लोकतंत्र की जननी प्रदर्शनी देखने आएगें शीर्ष नेता, स्वागत के लिए मौजूद होगें AI अवतार

राष्ट्राध्यक्षों, प्रतिनिधियों और अन्य मेहमानों के प्रदर्शनी में आगमन पर उनका स्वागत एआई-निर्मित 'अवतार' द्वारा किया जाएगा।

G20 Summit 2023: लोकतंत्र की जननी प्रदर्शनी देखने आएगें शीर्ष नेता, स्वागत के लिए मौजूद होगें AI अवतार

नई  दिल्ली। G20 Summit 2023 जी20 शिखर सम्मेलन के लिए भारत मंडपम में आयोजित 'लोकतंत्र की जननी' प्रदर्शनी को देखने के लिए आने वाले राष्ट्र प्रमुखों और अन्य शीर्ष नेताओं का स्वागत कृत्रिम मेधा (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) निर्मित एक 'अवतार' करेगा। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

16 वैश्विक भाषाओं में होगा अवतार का ऑडियो

सूत्रों के मुताबिक, इस प्रदर्शनी में वैदिक युग से लेकर आधुनिक युग तक की भारतीय लोकतांत्रिक परंपराओं का प्रदर्शन किया जाएगा।सूत्रों ने बताया कि लिखावट के साथ इस अवतार का ऑडियो 16 वैश्विक भाषाओं में होगा, जिसमें अंग्रेजी, फ्रेंच, इतालवी, कोरियाई और जापानी भाषा भी शामिल है।

सूत्रों ने बताया कि भारत की लोकतांत्रिक प्रकृति के इतिहास को विभिन्न जगहों पर 26 इंटरैक्टिव स्क्रीन के माध्यम से दर्शाया जाएगा।

मेहमानों का स्वागत करेंगे AI अवतार स्वागत

सूत्र ने बताया कि राष्ट्राध्यक्षों, प्रतिनिधियों और अन्य मेहमानों के प्रदर्शनी में आगमन पर उनका स्वागत एआई-निर्मित 'अवतार' द्वारा किया जाएगा, जो उन्हें प्रदर्शनी का संक्षिप्त अवलोकन कराएगा। प्रदर्शनी में हॉल के मध्य एक घूमते हुए ऊंचे मंच पर हड़प्पा काल की लड़की की प्रतिमा भी रखी हुई होगी।

सूत्रों ने बताया कि प्रदर्शनी में आजादी के बाद से आधुनिक युग में भारत की चुनाव परंपराओं को प्रदर्शित किया जाएगा, जो 1951-52 में पहले आम चुनाव से लेकर 2019 लोकसभा चुनाव तक आए बदलावों को रेखांकित करेगी।

ये भी पढ़ें

भारी बारिश के कारण शैक्षिक संस्थानों में छुट्टी, इस शहर के जिलाधिकारी ने की घोषणा

Asia Cup 2023 IND vs NEP: भारत ने नेपाल को 10 विकेट से हराया, बारिश ने फिर डाली अड़चन

NABARD Assistant Manager Recruitment: नाबार्ड ने आरडीबीएस में सहायक प्रबंधक ‘ग्रेड ए’ के पद पर निकाली भर्ती, जानिए कौन कर सकता आवेदन

Stenographer Recruitment: उत्तर प्रदेश में होगी स्टेनोग्राफर के पद पर भर्तियां, इस लिंक से कर सकते हैं आवेदन

Janmashtami 2023: बेहद खास है इस बार की जन्माष्टमी, द्वापर युग में थी जो तिथि वार, नक्षत्र और योग, वहीं बन रहे इस बार

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article