Petrol Diesel Price: लगातार चौथे दिन बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, ऐसे चेक करें रेट्स

नई दिल्ली: आज एक बार फिर पेट्रोल-डीजल (Petrol- diesel) के रेट बढ़ गए हैं। यह लगातार चौथा दिन है जब देश में ईंधन (Fuel) के दामों में बढ़ोतरी देखने को मिली है। आज पेट्रोल के दाम में 7 पैसे प्रति लीटर और डीजल के रेट में 18 पैसे प्रति लीटर तक का इजाफा हुआ है।
जानिए आज की कीमत…
इससे पहले रविवार को पेट्रोल की कीमत में 8 पैसे प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 18 से 20 पैसे प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की गई थी। फिलहाल जानते हैं आज की कीमत…
पेट्रोल के रेट
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज सोमवार को देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 81.53 रुपए प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल 88.23 रुपए प्रति लीटर है। कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल 83.10 रुपए में मिल रहा है, जबकि चेन्नई में पेट्रोल 84.59 रुपए प्रति लीटर में उपलब्ध होगा।
डीजल के भाव
दिल्ली में डीजल की कीमत 71.25 रुपए प्रति लीटर हो गई है। मुंबई में डीजल 77.73 रुपए प्रति लीटर है। कोलकाता में एक लीटर डीजल 74.82 रुपए में उपलब्ध होगा। चेन्नई में एक लीटर डीजल की कीमत 76.72 रुपए हो गई है।
MP में पेट्रोल के दाम
मध्य प्रदेश की बात करें तो भोपाल में पेट्रोल का दाम 89.18 रुपए प्रति लीटर हो गया है। एमपी में डीजल के दामों की बात करें तो भोपाल में डीजल 78.74 प्रति लीटर हो गया है। कल यानी रविवार को डीजल 78.70 रुपए प्रति लीटर था।
पेट्रोल-डीजल के आज के रेट्स
शहर पेट्रोल डीजल
दिल्ली 81.53 71.25
मुंबई 88.23 77.73
चेन्नई 84.59 76.72
कोलकाता 83.10 74.82
नोएडा 82.00 71.73
लखनऊ 82.26 71.98
पटना 84.15 76.80
चंडीगढ़ 78.50 71.00
ऐसे चेक कर सकते हैं अपने शहर में आज के रेट्स
पेट्रोल-डीजल का रोज का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के भाव अपडेट होते हैं। इंडियन ऑयल के ग्राहक RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।