Advertisment

CoronaVaccine Update: 18+ वाले इस दिन से करा सकेंगे रजिस्ट्रेशन और कितने लगेंगे पैसे, यहां जानें हर जानकारी

author-image
Shreya Bhatia
CoronaVaccine Update: 18+ वाले इस दिन से करा सकेंगे रजिस्ट्रेशन और कितने लगेंगे पैसे, यहां जानें हर जानकारी

नई दिल्ली।  कोरोना वैक्सीनेशन अभियान के तीसरे चरण के तहत 18 साल से अधिक उम्र वालों के लिए कोविन प्लेटफार्म और आरोग्य सेतु एप पर 28 अप्रैल, बुधवार से रजिस्ट्रेशन की शुरुआत हो जाएगी। इसके बाद योग्य शख्स कोविन (CoWin) पोर्टल  पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के मद्देनजर वैक्सीनेशन के लिए 1 मई से 18 साल से अधिक उम्र वालों को खुराक दी जाएगी। MyGovIndia ने ट्वीट कर कहा कि रजिस्ट्रेशन की तारीख को लेकर उड़ाई गई अफवाहों पर ध्यान न दें, 24 अप्रैल से नहीं बल्कि 28 अप्रैल से कोविन प्लेटफार्म व आरोग्य सेतु एप पर रजिस्ट्रेशन की शुरुआत होगी।

Advertisment

ऐसे करें रजिस्ट्रेशन- 

-  कोविन पोर्टल या  आरोग्य सेतु एप पर रजिस्टर/साइन इन क्लिक करें

- मोबाइल नंबर या आधार नंबर डालें

-10 अंकों का ओटीपी मिलेगा

- साइट पर ओटीपी डालें और 'वेरिफाई' क्लिक कर दें

- मांगे गए सभी विवरण दर्ज करें और रजिस्टर पर क्लिक करें

- इसके बाद शेड्यूल का विकल्प आएगा जिसे भरने के बाद रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

इसके बाद यूजर को रेफरेंस आइडी (Reference ID) मिलेगा जिससे वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट मिल सकेगा।फिलहाल वैक्सीनेशन अभियान के तहत दो वैक्सीन कोवैक्सीन (Covaxin) और कोविशील्ड दिए जा रहे हैं।कोवैक्सीन हैदराबाद के भारत बायोटेक व कोविशील्ड को ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका ने विकसित किया है।

Advertisment

Advertisment
चैनल से जुड़ें