Friday School Holiday: इस राज्य के 37 सरकारी स्कूलों में अब शुक्रवार को भी छुट्टी, बदल गए नियम

बिहार। Friday School Holiday इस वक्त की बड़ी खबर झारखंड के बाद अब बिहार से सामने आ रही है जहां पर बिहार के किशनगंज जिले के 37 सरकारी स्कूलों में शुक्रवार को छुट्टी दी जा रही है जहां पर यह फैसला जुमे की नमाज को लेकर लिया गया है।
शुक्रवार को नहीं लगेगा स्कूल
आपको बताते चलें कि, किशनगंज के मुस्लिम बहुल इलाकों में सरकारी स्कूलों में साप्ताहिक छुट्टी शुक्रवार को होती है। रविवार को क्लास लगती है। इसे लेकर शिक्षा विभाग ने संज्ञान लिया है जिसमें किशनगंज के DEO को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है।
स्कूलों में मुस्लिमों का बड़ा तबका
आपको बताते चलें कि, राज्य के किशनगंज इलाके में 68 फीसदी आबादी मुस्लिम है। जिन सरकारी स्कूलों में 60% बच्चे मुस्लिम हैं, वहां साप्ताहिक छुट्टी शुक्रवार को होती है। इसे लेकर आदेश कब जारी किया गया । इसकी जानकारी शिक्षा विभाग को नहीं। यहां पर शुक्रवार को स्कूलों में छुट्टी दी जाती है। जिसकी जांच पड़ताल की जा रही है। आपको बताते चलें कि, इस तरह का मामला पहले झारखंड से सामने आया है।
0 Comments