Advertisment

मुंगेली में बड़ा घोटाला: 91 लाख का फर्जीवाड़ा करने वाला आरोपी अरेस्‍ट, धान खरीदी से पहले पुलिस का बड़ा एक्‍शन

Mungeli Paddy Scam: 91 लाख का फर्जीवाड़ा करने वाला आरोपी अरेस्‍ट, धान खरीदी शुरू होने से पहले पुलिस का बड़ा एक्‍शन

author-image
Sanjeet Kumar
Mungeli Paddy Scam

Mungeli Paddy Scam

Mungeli Paddy Scam: छत्‍तीसगढ़ के मुंगेली जिले में धान खरीदी में 91 लाख का घोटाला सामने आया है। इस मामले में आरोपी पुलिस को चकमा देकर रह रहा था। इतना ही नहीं उसने अपनी पहचान ही बदल ली थी। इससे वह पहचाना नहीं जा रहा था, लेकिन पुलिस ने फर्जीवाड़ा करने वाले आरोपी को अरेस्‍ट कर लिया है। इससे धान खरीदी से जुड़े कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है।

Advertisment

बता दें कि पुलिस की यह कार्रवाई इसलिए भी अहम मानी जा रही है, क्‍योंकि इस साल अगले महीने (Mungeli Paddy Scam) से फिर से धान की खरीदी का काम शुरू होने जा रहा है। ऐसे में कर्मचारियों को प्रशासन ने सख्‍त संदेश दिया है कि खरीदी में लापरवाही और गड़बड़ी करने वाले कर्मचारियों को बर्दाश्‍त नहीं किया जाएगा।

एफआईआर होते ही फरार हो गया था आरोपी

धान खरीदी में गड़बड़ी (Mungeli Paddy Scam) की शिकायत के बाद कलेक्टर राहुल देव के आदेश पर विभाग ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। इसके बाद से आरोपी रामदास बंजारे एफआईआर के बाद फरार हो गया। आरोपी जिले के गुरूवाइन डबरी धान खरीदी केंद्र में प्रभारी था। आरोपी बिलासपुर में अपना पता, नाम और दाढ़ी बढ़ाकर रह रहा था, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

यह था पूरा मामला, जिसमें हुआ फर्जीवाड़ा

Mungeli Scam Paddy In Guruvain Dabri

बता दें कि मुंगेली (Mungeli Paddy Scam) जिले के लोरमी विकासखंड में आने वाले गुरुवाइनडबरी धान खरीदी केंद्र में फर्जीवाड़ा हुआ था। इस फर्जीवाड़े के उजागर होने के बाद आरोपी फरार हो गया था। अब पुलिस ने उसे अरेस्‍ट कर लिया है। आरोपी रामदास बंजारे ने धान खरीदी केंद्र प्रभारी रहते फर्जीवाड़ा कर शासन को 91 लाख 68 हजार से ज्‍यादा का आर्थिक नुकसान पहुंचाया।

Advertisment

ये खबर भी पढ़ें: दंतेवाड़ा में नक्‍सलियों का हमला: डीआरजी जवान की जगह नक्‍सलियों ने भाई पर किया जानलेवा हमला, हालत गंभीर

इस तरह किया था लाखो का फर्जीवाड़ा

सहायक आयुक्त सहकारिता विभाग से जानकारी मिली कि आरोपी रामदास बंजारे(Mungeli Paddy Scam)  ने खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में धान खरीदी के दौरान बेईमानी की। उसने 25 सौ क्विंटल से ज्‍यादा धान का गबन कर दिया।

इतना ही नहीं उसने किसानों से खरीदी गई धान में से 600 बोरी धान बेईमानी से बेचने के लिए श्याम राईस प्रोडक्ट बरेला के ट्रक क्रमांक सीजी 12 एस 2108 में लोड कराया था। इस अपराध के लिए उसके खिलाफ थाना लालपुर मुंगेली में केस दर्ज किया गया था और जांच की जा रही है। जांच में पाया कि उसके द्वारा करीब 91 लाख 68 हजार रुपए की धान का फर्जीवाड़ा किया है। आरोपी तभी से फरार हो गया था।

Advertisment

ये खबर भी पढ़ें: छत्‍तीसगढ़ ओबीसी आरक्षण: प्रदेश में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव में आयोग की सर्वे रिपोर्ट तय करेगी रिजर्वेशन

police arrested Mungeli Paddy Scam mungeli news mungeli Fraud mungeli dhan purchase Fraud Markfed employees hindi news Fraud in paddy purchase chhattisgarh news cg politics news CG Politics CG news Bansal News
Advertisment
चैनल से जुड़ें