भारत में फिर बढ़े कोरोना के मामले, बनते जा रहे लॉकडाउन जैसे हालात!

भारत में फिर बढ़े कोरोना के मामले, बनते जा रहे लॉकडाउन जैसे हालात!

देश में एक बार फिर से कोरोना के मामले तेजी से सामने आते जा रहे है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने देश में चौथी लहर आने की आशंका जताई है। देश में पिछले 24 घंटे में 2,527 नए मामले सामने आए है। जबकि अब तक कुल 4,30,54,952 लोग कोविड संक्रमित हो चुके हैं। बीते 2 दिनों से लगातार 2,000 से ज्यादा केस सामने आ रहे हैं। केंन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार शनिवार सुबह तक 33 मरीजों की मौत हो चुकी है। भारत में अबतक कोरोना से 5,22,149 लोगों की मौत हो चुकी है।

अब तक कितने लोगों की गई जान?

कोरोना महामारी से देश में अभी तक 5,22,149 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से 1,47,831 की महाराष्ट्र में, 68,781 की केरल, 40,057 की कर्नाटक, 38,025 की तमिलनाडु, 26,164 की दिल्ली, 23,502 की उत्तर प्रदेश और 21,200 लोगों की मौत पश्चिम बंगाल में हुई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अब तक जिन लोगों की कोरोना वायरस के संक्रमण से मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से अधिक मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं।

बढ़े मामले, लॉकडाउन जैसे हालात!

भारत में कोरोना के मामले एक दम बढ़े है। ऐसे में अगर कोेरोना का मामलों में तेजी से इजाफा होता है तो देश में लॉकडाउन जैसे हालात बन सकते है। कोरोना की चौथी लहर से निपटने के लिए केन्द्र सरकार और राज्य सरकारे लॉकडाउन लगा सकती है। हलांकि सरकार की ओर से ऐसी कोई जानकारी सामने नही आई है। लेकिन स्वास्थ्य विशेषज्ञों की माने तो अगर देश में कोरोना के मामले रोजाना 1 लाख के पार होते है तो लॉकडाउन ही एक उपाय है।

Share This

Login

Welcome! Login in to your account

Remember me Lost your password?

Lost Password