Satna News : नगरीय निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस के पूर्व मंत्री समेत चार दिग्गज नेताओं ने पार्टी छोड़ी

भोपाल। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री सईद अहमद ने दिया इस्तीफा अब सईद अहमद BSP में शामिल हो गए है। बताया जा रहा है महापौर की टिकट न मिलने से सईद अहमद नाराज थे। उनके साथ पूर्व जनपद अध्यक्ष गेंदलाल पटेल भी BSP में शामिल हुए है। नगरीय निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस के लिए ये बड़ा झटका है। आपको बतादें कि पूर्व राज्यपाल गुलशेर अहमद के बेटे हैं सईद अहमद उनके और गेंदलाल पटेल के अलावा पूर्व पार्षद जगदीश पांडेय, कुदरत उल्ला बेग भी BSP में शामिल हो गए है .
एक तरफ कांग्रेस पार्टी नगरीय चुनावों में अपनी खोई हुई साख को पुनः स्थापित करने के लिए पुर जोर कोशिश कर रही है। उसी बीच कांग्रेस के कई बड़े नेता पार्टी से नारज चल रहे है। देखना उन्हें साधने के लिए पार्टी क्या कदम उठती है।
Share This
0 Comments