Advertisment

मध्यप्रदेश के छतरपुर में सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पांच घायल

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

छतरपुर (मप्र) 14 जनवरी (भाषा) मध्यप्रदेश में छतरपुर जिला मुख्यालय से लगभग 16 किलोमीटर दूर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार देर रात बसरी गांव के पास एक ट्रक और वैन की आमने-सामने की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गयी और पांच अन्य घायल हो गये।

Advertisment

बमीठा पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक हेमंत नायक ने बृहस्पतिवार को बताया कि यह दुर्घटना उस वक्त हुई जब वैन में सवार लोग उत्तर प्रदेश के मऊ में रानीपुर से मध्यप्रदेश के मैहर की ओर जा रहे थे।

उन्होंने बताया कि हादसे में तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी जबकि एक व्यक्ति ने उपचार के दौरान छतरपुर के जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया।

नायक ने बताया कि घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से तीन लोगों को झांसी मेडिकल कॉलेज में भेजा गया है।

Advertisment

उन्होंने बताया कि मृतकों में तीन लोगों की पहचान आकाश रायकवार (21), कृष्णकांत रायकवार (24) और धीरेंद्र आर्य (20) की तौर पर की गयी है।

भाषा सं दिमो सुरभि

सुरभि

Advertisment
चैनल से जुड़ें