Breaking News: उफनती नदी में फंसे चार मासूम बच्चे, बाहर निकालने के प्रयास...

Breaking News: उफनती नदी में फंसे चार मासूम बच्चे, बाहर निकालने के प्रयास... Four innocent children trapped in a raging river, efforts are on to rescue them

Breaking News: उफनती नदी में फंसे चार मासूम बच्चे, बाहर निकालने के प्रयास...

सागर। सागर जिले में आने वाले गढ़ाकोटा थाना क्षेत्र में रंगुवा गांव से निकलने वाली सुनार नदी में गुरुवार को अचानक जलस्तर बढ़ गया। नदी में अचानक बाढ़ आने के कारण नदी में चट्टान के ऊपर चार बच्चे फंस गए। देखते ही देखते नदी उफान पर आ गई। चारों बच्चे चट्टान के सहारे खड़े हो गए। बच्चों को फंसा देख ग्रामीणों ने मौके पर लोगों को जमा कर लिया। नदी के पास ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई है। मामले की जानकारी पुलिस प्रशासन को भी दी गई है। गोताखोर बच्चों को बचाने का प्रयास कर रहे हैं। गोताखोरों द्वारा नदी में चट्टान तक रस्सी बांधकर बच्चों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है। बता दें कि इस नदी में पानी नहीं था। इसी कारण यहां बच्चे नदी में खेल रहे थे। इसके बाद गुरुवार को अचानक नदी में बाढ़ आ गई है।

सागर से बुलाई गोताखोरों की टीम
सागर से भी गोताखोरों की टीम बुलाई गई है। चारों बच्चों को सकुशल बचा लिया गया है। जानकारी के मुताबिक नदी का अचानक से जलस्तर बढ़ गया। जैसे ही नदी उफान पर आई तो नदी में मौजूद बच्चे इसमें फंस गए। हालांकि चट्टान का सहारा लेने के कारण बच्चे खतरे से बाहर रहे। वहीं मामले की जानकारी मिलने के बाद नदी के पास ग्रामीणों का हुजूम लग गया। प्रशासन भी मौके पर पहुंच गया। बच्चों को रेस्क्यू कर लिया गया है। चारों बच्चे अब खतरे से बाहर हैं। बता दें कि प्रदेश में बीते दिनों से लगातार बारिश का मौसम बना हुआ है। रोजाना प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश हो रही है। बुधवार को सागर जिले में बारिश देखने को मिली है। प्रीमानसून की इस बारिश में कई जिलों में नदी-नाले उफान पर रहे।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article