Advertisment

चार विमानन कंपनियां पुणे से टीके की 56.5 लाख खुराक मंगलवार को 13 शहरों में पहुंचाएंगी: पुरी

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

नयी दिल्ली, 12 जनवरी (भाषा) चार विमानन कंपनियां पुणे से देश के 13 शहरों में कोविड-19 टीकों की 56.5 लाख खुराक ले जाने के लिए मंगलवार को नौ उड़ानें संचालित करेंगी।

Advertisment

नागर विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि टीके ले जाने की प्रक्रिया की शुरुआत हो गई है।

उन्होंने ट्वीट किया कि ‘‘स्पाइसजेट और गो एयर द्वारा संचालित पहली दो उड़ानों ने पुणे से दिल्ली और चेन्नई के लिए उड़ान’’ भरी।

पुरी ने ट्वीट किया, ‘‘आज एअर इंडिया, स्पाइसजेट, गोएयर और इंडिगो नौ उड़ानें संचालित करेंगी, जिनसे पुणे से 56.5 लाख खुराकों को दिल्ली, चेन्नई, कोलकाता, गुवाहाटी, शिलॉन्ग, अहमदाबाद, हैदराबाद, विजयवाड़ा, भुवनेश्वर, पटना, बेंगलुरु, लखनऊ और चंडीगढ़ पहुंचाया जाएगा।’’

Advertisment

भाषा सिम्मी नरेश

नरेश

Advertisment
चैनल से जुड़ें